Dewas कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित

————–
सुरक्षा की दृष्टि से समिति पाण्‍डालों में कैमरा लगाए – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता
————–
देवास में छोटी मूर्तियों के विसर्जन के लिए जवाहर चौक, मुण्‍डक पुष्‍कर, विजय नगर चौराहा, बालगढ़, गजरा गियर और ईटावा बस स्‍टेण्‍ड पर नगर निगम द्वारा कृत्रिम कुण्‍ड बनाये जायेंगे
————–
कालूखेडी तालाब में एक अलग से बनाये गये तालाब में होगा मूर्तियों का विसर्जन
————
गणेश उत्‍सव के दौरान एमजी रोड़ एकांकी मार्ग रहेगा तथा चार पहिया वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
————-
कानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किये जायेंगे – एसपी श्री उपाध्‍याय
—————
जिले में आगामी समय में हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, तेजा दशमी, डोल ग्यारस, मिलाद-उन-नबी, गणेश विसर्जन एवं अन्‍य त्योहारों के दौरान शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में किया गया।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि पिछले दिनों सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके मनाये गये है। आगामी त्योहार भी शांति व आपसी भाईचारे से मिलजुलकर मनाये। पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। जिले की अमन चैन की परंपरा को आगे भी कायम रखें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि क्षिप्रा और मिठा तालाब पर मूर्ति का विसर्जन नहीं करें। मूर्ति विसर्जन के लिए कालूखेडी तालाब में एक अलग से तालाब का निर्माण किया गया है। सभी मूर्तियां वहीं विसर्जन करें। नगर निगम और एसडीएम दल का गठन कर कालूखेडी तालाब पर अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए। जिले के नागरिक प्‍लॉस्‍टर ऑफ पेरिस के बजाय मिट्टी की मूर्ति की स्थापना करें तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करे।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से समिति पाण्‍डालों में एक कैमरा लगाए। जिसमें जनता के चेहरे नजर आये। एमपीईबी सभी पाण्‍डालों में जाकर चेक करें की कैमरे लगे है या नहीं। समितियां अनुमति लेकर की पाण्‍डाल लगाये, पाण्‍डाल की लाईट के लिए एमपीईबी से लिगल कनेक्‍शन लें। बिजली के तारो के नीचे तथा यातायात बाधित हो एसी जगह पाण्‍डाल नहीं लगाये। लाउण्‍ड स्‍पीकर में सर्वोच्‍चय न्‍यायालय के आदेश का पालन किया जाये। अतिरिक्‍त चिलम, डीजे नहीं लगाये। डीजे पर सख्‍ती की जायेगी।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि झाकियों और जुलूस के रूट का चयन कर लें। अधिकारी रूट का निरीक्षण कर लें। जुलूस मार्ग में खतरनाक मकानों का चयन कर हटाने की कार्यवाही करें। नगर निगम सड़कों का पेंच वर्क कार्य कर लें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि समितियां नवाचार करते हुए पाण्‍डाल में एक दिन पौधा वितरण भी कर सकती है।

बैठक में बताया गया कि देवास में छोटी मूर्तियों के विसर्जन के लिए छ: स्‍थानों जवाहर चौक, मुण्‍डक पुष्‍कर, विजय नगर चौराहा, बालगढ़, गजरा गियर और ईटावा बस स्‍टेण्‍ड पर नगर निगम द्वारा कृत्रिम कुण्‍ड बनाये जायेंगे। जिसमें नगर निगम द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जायेगी। गणेश उत्‍सव के दौरान एमजी रोड़ पर विशाल कुल्‍फी से जनता बैंक तक एकांकी मार्ग रहेगा तथा चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। ट्राफिक पुलिस द्वारा इसका सख्‍ती से पालन कराया जायेगा।

कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने नागरिकों से व्यवस्थाओं में प्रशासन को सहयोग की अपेक्षा की है। प्रशासन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेहतर व्‍यवस्‍थाएं की जायेगी। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि शांति समिति की बैठक में सदस्यों द्वारा जो सुझाव दिये गये हैं, जिला प्रशासन द्वारा सुझावों पर विचार कर सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन त्यौहारों पर अपनी ओर से तो व्यवस्था करेगा ही, हम सब समिति के सदस्य भी पर्वों के दौरान बाहर आकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय ने कहा कि शांति समिति के सदस्‍य भी सभी को डीजे के प्रति जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्‍याय ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को सहयोग करे। हम सभी को जिम्मेदारी पूर्वक त्यौहार मनाना है। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के सभी प्रबंध किये जायेगे तथा पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी। उन्‍होंने कहा कि पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किये जायेंगे। सभी नागरिक भाईचारे की भावना से त्यौहार मनायें। देवास जिला शांति प्रिय जिला है और पुलिस प्रशासन को नागरिकों का हर समय सहयोग मिलता रहा है। जिस स्‍थान से जुलूस निकलेगा वहां पर सीसीटीवी कैमरो से निगरानी की जायेगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान और आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने पर कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री भैरूलाल अटारिया, एएसपी श्री जयवीर सिंह भदौरिया, नगर निगम आयुक्‍त श्री रजनीश कसेरा, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह सहित जिला शांति समिति के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |