एमवाय सहित अन्य शासकीय अस्पतालों के सीसीटीवी कैमरें पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़े जाये,संभागायुक्त, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने एमवाय अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा.

इंदौर
__________
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह,पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण ने एमवाय अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, एमरजेंसी वार्ड, उपचार कक्ष, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, डॉक्टर्स एवं स्टूडेंट ड्यूटी रूम सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण के पश्चात इंदौर स्थित विभिन्न शासकीय अस्पतालों में सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की समिति की बैठक ली।
बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिये कि एमवाय सहित अन्य अस्पतालों में लगे सीसीटीवी कंट्रोल रूम को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाये जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति की मॉनिटरिंग और बेहतर तरीके से हो सकें तथा आकस्मिक स्थिति होने पर तत्काल कार्रवाई की जा सकें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का आडिट कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने एमवाय, एमटीएच, आई हॉस्पिटल, बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय सहित अन्य शासकीय चिकित्सालयों में सुरक्षा प्रबंधों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने इन अस्पतालों में चिकित्सकों, पेरा मेडिकल स्टॉफ आदि की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिये कि सीसीटीवी सर्विलेंस को सशक्त करते हुए माइक एड्रेस सिस्टम को बेहतर किया जाये। एमवाय, एमटीएच सहित अन्य अस्पताल परिसरों में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं पुराने जर्जर भवनों को हटाने सहित अन्य निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि हॉस्पिटल केम्पस में रोशनी हेतु स्ट्रीट लाइट के बेहतर प्रबंध किये जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि समिति में प्राप्त सुझाव को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। अस्पताल परिसर में तैनात निजी सुरक्षा बलों को शोल्डर कैमरे उपलब्ध कराये जाये। ब्रेथ एनालइजर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
बैठक में पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता ने अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधों की मॉकड्रील की जाये। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अस्पताल परिसरों में बॉउंड्रीवाल निर्माण एवं जीर्णशीर्ण भवनों को तत्काल हटाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में विभिन्न शासकीय चिकित्सालयों के डॉक्टर्स ने बेहतर प्रबंधों, सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में एडिशनल सीपी श्री अमित सिंह, डीसीपी श्री हंसराज सिंह, डीन एमजीएम कॉलेज डॉ संजय दीक्षित, अधीक्षक डॉ अशोक यादव, डॉ सुमीत शुक्ला सहित पीडब्लूडी, पीआईयू सहित विभिन्न अस्पतालों के अधीक्षक एवं चिकित्सकगण उपस्थित थे।


#JansamparkMP
#indore
#Healthcare
#safety
#security
#hospital
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |