राजगढ़ कलेक्टर ने बैठक में कहा, निजी स्‍कूल व्‍यवसाय का साधन न बने, जरूरत मंद विद्याथियों की मदद करें

राजगढ 31 अगस्‍त, 2024
कलेक्‍टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले के निजी स्‍कूलों का तीन साल की अ‍वधि का ऑडिट कर पंद्रह दिन में रिपोर्ट आनलाईन अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होने कहा है कि ऑडिट में स्‍कूलों के बैंक खाते, विद्यार्थियों से ली जाने वाली फीस का स्‍ट्रक्‍चर, विद्यार्थियों को किताब एवं गणवेश उपलब्‍ध कराए जाने की व्‍यवस्‍था का रोस्‍टर बनाकर अंकेक्षण किया जाए। शनिवार को आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक में कलेक्‍टर ने दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों को भी गंभीरता से लिया। कमजोर परीक्षा परिणाम वाले 18 स्‍कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि कमजोर परिणाम वाले स्‍कूलों के प्राचार्यों की बैठक बुलाकर परीक्षा परिणाम खराब होने के कारणों पर चर्चा की जाएगी। संतोष जनक कारण नहीं मिलने पर प्राचार्यों के विरूद्ध वेतन वृद्धि रोकने के कार्रवाई भी होगी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री करण सिंह भिलाला सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 श्री जितेन्‍द्र वर्मा उचित ड्रेस कोड में उपस्थित नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिए गए। स्‍कूलों में दर्ज बच्‍चों की स्थिति पर भी बैठक मे कलेक्‍टर ने गंभीरता से चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि जहां सरकारी स्‍कूलों में विद्याथियों की दर्ज संख्‍या कम है अथवा बच्‍चों की संख्‍या कम हो रही है वहां उनका विशेष फोकस रहेगा। ऐसे स्‍कूलों की स्थिति में सुधार लाने का कार्य किया जाएगा। कलेक्‍टर ने कहा कि कमजोर शैक्षणिक स्थिति वाले स्‍कूलों का वे स्‍वयं निरीक्षण करेंगे एवं वहां के कारणों का गंभीरता से विश्‍लेषण करेंगे। बैठक में जिन स्‍कूलों के विद्याथियों की समग्र आइडी नहीं जुडी है उनकी जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए। विद्याथियों को नि: शुल्‍क पाठ्य पुस्‍तक वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर ने कहा कि सभी स्‍कूलों में विद्याथियों को पाठ्य पुस्‍तकों का वितरण सुनिश्‍चत हो जाए। उनके भ्रमण के दौरान यदि किसी विद्यार्थी के पास नई पाठ्य पुस्‍तक नहीं मिली तो इस बात को गंभीरता से लिया जाएगा। जिन बीआरसी के अंतर्गत पाठ्य पुस्‍तकों का अव्‍यस्थित वितरण हुआ है उनको कारण बताओ नोटिस दिए जाने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा विद्याथियों को गणवेश एवं साइकल वितरण की स्थिति की भी बैठक में समीक्षा की गई। विद्याथियों के लिए संचालित छात्रावास की समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर ने कहा कि छात्रावासों में विद्याथियों के लिए अतिरिक्‍त कक्षाओं का संचालन की कार्ययोजना से उन्‍हें अवगत कराया जाएगा। शिक्षा विभाग अंतगर्त निर्माणाधीन भवनों की भी बैठक में जानकारी ली गई। पीएम श्री एवं सीएम राईज स्‍कूलों की जानकारी लेते हुए कलेक्‍टर श्री मिश्रा ने कहा कि इन स्‍कूलों का नियमित निरीक्षण किया जाए। बैठक में कलेक्‍टर ने निजी स्‍कूलों के संबंध में शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन स्‍कूलों के संचालन पर उचित नियंत्रण रखा जाए। इस बात पर ध्‍यान दिया जाए कि ‍निजी स्‍कूल व्‍यवसाय का साधन न बनें। वे जरूरत मंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए मददगार भी बनें। कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निजी स्‍कूलों की बैठक लेने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाइन के संतुष्‍टी पूर्ण निराकरण करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |     पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला     |     झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद     |     ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया     |     यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन     |     उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी     |     उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम में हुआ कैद     |     श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम     |     कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी     |