संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने राजस्व न्यायालयों का किया निरीक्षण

*इन्दोर।

________
संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने खण्डवा में विभिन्न राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुविभागीय राजस्व और तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त न्यायालयों में दायरा पंजी को देखा। उसमें पंजीकृत प्रकरणों के निराकरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से निराकरण किये जा रहे प्रकरणों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व महाअभियान के तहत पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्राथमिकता से उन्हें निराकृत करें। उन्होंने इस दौरान नामांतरण,बँटवारा व विवादित प्रकरणों की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान भूअर्जन के निराकृत एवं पेंडिंग प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली। साथ ही लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री सिंह ने हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्होंने मुआवजा प्रकरणों का निराकरण भी करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व न्यायालयों में रिकॉर्ड रूम की विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा और रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि रिकॉर्ड रूम को और अधिक बेहतर तथा सुरक्षित बनाया जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री के. आर. बड़ोले, श्री अरविन्द चौहान, एसडीएम श्री बजरंग बहादुर, तहसीलदार श्री महेश सोलंकी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

#JansamparkMP
#indore
Department Of Revenue, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |