संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने मेडिकल कॉलेज खण्डवा का किया निरीक्षण। *चिकित्सा अधिकारियों की ली बैठक।

*इन्दोर।

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने गुरूवार को इंदौर संभाग के खण्डवा में श्री नंदकुमार सिंह मेडिकल कॉलेज के ए ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। संभागायुक्त श्री सिंह ने ओ.पी.डी. कक्ष, सी.सी.टीवी. कैमरे से निगरानी कक्ष, दवाई स्टोर कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या एवं उसके द्वारा मॉनिटरिंग के संबंध में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की भी जानकारी ली।
*मेडिकल कॉलेज में ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक*
संभागायुक्त श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज में जिला चिकित्सा अधिकारियों एवं मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों एवं चिकित्सकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिए, जिससे व्यवस्थाएं और बेहतर की जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं चिकित्सक शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोपरी है। जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाये। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी चिकित्सक आई कार्ड पहनकर आयें। अस्पताल में अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जायें।
*संभागायुक्त ने किए दादाजी धुनिवाले के दर्शन*
संभागायुक्त श्री सिंह ने दादाजी धुनिवाले के दर्शन किए। उन्होंने यहां पूजन-अर्चन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय, अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले, श्री अरविंद चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे।


#JansamparkMP
#indore
#healthcare
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |