संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने किया खरगोन कलेक्टर, एसडीएम, तहसील कोर्ट एवं राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण

संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने किया खरगोन कलेक्टर, एसडीएम, तहसील कोर्ट एवं राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण।

*संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने खरगोन में राजस्व महा अभियान 2.0 की समीक्षा की।

इंदौर संभाग के संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने आज खरगोन प्रवास के दौरान राजस्व महा अभियान 2.0 की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर कोर्ट, अपर कलेक्टर कोर्ट, एसडीएम कोर्ट एवं तहसील कोर्ट खरगोन का निरीक्षण कर इन न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोर्ट में चल रहे राजस्व संबंधी प्रकरणों को देखा और पुराने प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिये कि राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व महा अभियान का मैदानी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। पुराने लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। आमजन की राजस्व संबंधी समस्याएं सुनकर मौके पर ही निराकरण संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुये आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने समग्र ई केवायसी, नक्शा तरमीम, अविवादित नामांतरण और अविवादित बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, स्वामित्व योजना सहित अन्य राजस्व कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित रखने एवं उनकी सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने झिरन्या तहसील के राजस्व अभिलेख का निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि वह 1925 का रिकॉर्ड है और वर्तमान में उसका डिजीटलीकरण कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, श्री जेएस बघेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, एसडीएम श्री भास्कर गाचले भी उपस्थित थे।


#JansamparkMP
#indore
#राजस्व_महाअभियान
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |