कार्यवाही,, भिक्षा वृत्ति में लिप्त आदतन चार भिक्षुकों को भेजा गया उज्जैन के सेवा धाम.

इंदौर में कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर भिक्षा मुक्त बनाने की दिशा में मुहिम चलाकर लगातार प्रयास जारी है। जिला प्रशासन द्वारा अब भिक्षा वृत्ति करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में भिक्षा वृत्ति में लिप्त आदतन चार भिक्षुकों को उज्जैन के सेवा धाम भेजा गया है। इसी तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे किसी को भी भिक्षा नहीं दें। शहर में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने एक आदेश जारी कर भिक्षा लेना और देना दोनों को प्रतिबंधित किया है।
भिक्षा वृत्ति में लिप्त भिक्षुकों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न दलों का गठन किया गया है। इन दलों द्वारा शहर में लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रतिदिन मुख्य चौराहों, धर्म स्थलों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर निगरानी दल के सदस्य रख रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी सर्विलेंस के माध्यम से भी चौराहों पर निगरानी रखी जा रही है। भिक्षा वृत्ति में लगे वृद्धों, बच्चों एवं महिलाओं को लगातार समझाइश देकर उन्हें चिकित्सकीय सहायता एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही हैं। उनके पुर्नवास के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की गई है। इन्हें रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी की गई है। समझाइश के बाद अभी भी कई भिक्षुकों द्वारा आदतन रूप से भिक्षा वृत्ति की जा रही है। ऐसे भिक्षुकों के विरूद्ध अब सख्त कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के ‍निर्देश पर 4 आदतन भिक्षुकों को उज्जैन के सेवा धाम में प्रवेश कराया गया है। कल खंडवा रोड साईं मंदिर एवं भंवर कुआं क्षेत्र से चार भिक्षुकों को दल द्वारा सेवा धाम उज्जैन में प्रवेश कराया गया। सभी भिक्षुक भावना नगर से भिक्षा वृत्ति के लिए आते हैं। उक्त सभी आदतन है। यहाँ सभी भिक्षुक के बेटे तथा बहुएं रोजगार में लगे हैं। एक भिक्षुक के पास 29 हजार रुपये भी प्राप्त हुए। जिन्हें जमा कर दिया गया है। अब प्रशासन ने भीख मांगने एवं भीख देने वालों दोनों पर कार्यवाही करने का रुख बना लिया है। शीघ्र ही अन्य चौराहा पर भी इसी तरह की कार्यवाही लगातार की जाएगी।

#JansamparkMP
#indore
#socialwelfare
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |