*जानापाव, उज्जैनी और गुलावट पर्यटन केन्द्र के विकास के लिए बनेगी कार्ययोजना.
*कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा ली गई बैठक.
इंदौर जिले में धार्मिक महत्व के जानापाव, उज्जैनी और गुलावट पर्यटन केन्द्र में नागरिकों के लिए अनेक सुविधाएं विकसित की जायेगी। इसके लिए जल्द ही कार्ययोजना बनेगी। कार्ययोजना को विचार विमर्श के पश्चात अंतिम रूप दिया जायेगा।
यह जानकारी आज यहाँ कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा ली गई बैठक में दी गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने उक्त स्थलों को प्रमुख पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया हो। सुविधाओं के विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत की जाये। कार्ययोजना को विचार विमर्श के पश्चात अंतिम रूप दिया जायेगा।
#JansamparkMP
#indore
#mptourism
#tourism
#janapav
Madhya Pradesh Tourism