राजगढ़ कलेक्टर का अलग अंदाज, ग्रामीण में दिखी खुशी

तहसील एवं एसडीएम कार्यालय खिलचीपुर का निरीक्षण कर कहा राजस्‍व महा अभियान में अपेक्षित परिणाम मिले
ग्रामीण क्षेत्रों में ई-केवायसी के कार्यो में प्रगति देखी
राजगढ 22 अगस्‍त, 2024
कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरूवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी। इस दौरान उन्‍होंने कृषि भूमि के ई-केवायसी कार्य का भी निरीक्षण किया। खिलचीपुर में एसडीएम, तहसील एवं जनपद कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्‍यवस्‍था देखी एवं आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए।
तहसील, एसडीएम एवं जनपद कार्यालय खिलचीपुर के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के सेवा अभिलेख, कैशबुक एवं बिल रजिस्‍टर का अवलोकन किया। साथ ही तहसील न्‍यायालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान व्‍यवस्‍थाओं में पाई गई खामी के भी आवश्‍यक सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। राजस्‍व अधिकारियों का राजस्‍व महा अभियान में बेहतर प्रगति लाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्‍होंने कहा कि समूचे जिले में राजस्‍व अभियान के बेहतर परिणाम परिलक्षित होना चाहिए।
कलेक्‍टर श्री मिश्रा ने मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्‍वी के साथ ग्राम फतेहपुर पहुंचकर वहां शासकीय योजना अंतर्गत निर्मित हुए स्‍कूल एवं ई-केवायसी पंजीयन व्‍यवस्‍था का निरीक्षण किया। उन्‍होंने इस दौरान जमीन बटाकंन और नक्‍शा कर्मी कार्यो का भी अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्‍टर ने मोटर साईकिल पर बैठकर फसलों की स्थिति एवं शासकीय योजना अंतर्गत निर्मित हुए कुएं का अवलोकन किया। ग्राम खुरचानिया पहुंचकर वहां भी ई-केवायसी पंजीयन का निरीक्षण कर पंजीयन में गति लाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा यहां पेयजल की पाईपलाईन बिछ जाने एवं पेयजल आपूर्ति की समस्‍या रखे जाने पर उन्‍होंने कहा की शीघ्र उनकी समस्‍या का हल किया जाएगा। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व राजगढ् श्री सुशील कुमार भी उनके साथ थे।।


Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |     पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला     |     झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद     |     ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया     |     यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन     |     उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी     |     उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम में हुआ कैद     |     श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम     |     कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी     |