इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में यातायात को लेकर विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न.

*यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी*
—–
*शहर के मध्य क्षेत्र तथा आसपास के बाजारों के वाहन नगर निगम द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर होंगे पार्क*

इंदौर शहर में यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। जहाँ एक और चौराहों को सुधारा जा रहा है, वहीं दूसरी और अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने का कार्य भी चल रहा है। इसी तरह बेसमेंट में पार्किंग स्थल का अन्य उपयोग करने वालों को भी नोटिस जारी कर एक माह का समय दिया गया है। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित बाजारों के दुकानदारों तथा ग्राहकों आदि के वाहन सुव्यवस्थित रूप से पार्क करने के संबंध में चर्चा हुई। चर्चा में तय किया गया कि सराफा, राजवाड़ा, जेल रोड़ तथा इसके आसपास के बाजारों के दुकानदार अपने वाहन नगर निगम के मल्टीलेवल तथा अन्य पार्किंग स्थलों पर पार्किंग करेंगे। इसके लिए उनसे नगर निगम द्वारा प्रतिमाह न्यूनतम निर्धारित शुल्क लिया जायेगा।
इस संबंध में उक्त सभी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से दुकानदारों और ग्राहकों को बेहद सुविधा होगी। वाहनों चालकों को भी सुविधा मिलेगी। यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी। पदाधिकारियों ने सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाये जाने की आवश्यकता बताते हुये उन्होंने कहा कि इस संबंध में चल रहे अभियान को गति देकर और अधिक प्रभावी बनाया जाये। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा तथा अपर आयुक्त श्री एन.एन. पाण्डे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि वे यातायात सुधार की मुहिम में सहभागी बने। अपने दुकानदारों और ग्राहकों के वाहन नगर निगम के ‍‍निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करवाये। सभी ने सहमति व्यक्त की। बताया गया कि जेल रोड़ और आसपास के मार्केट के वाहन महाराजा काम्पलेक्स, पालिका प्लाजा, कोठारी मार्केट में पार्क होंगे। सराफा, राजवाड़ा और इसके आसपास के मार्केटों के वाहन सुभाष चौक, खजूरी बाजार और नंदलालपुरा पार्किंग स्थल पर पार्क किये जा सकेंगे। यह व्यवस्था जल्द ही शुरू होगी। इससे पहले कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने उक्त पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, साफ-सफाई, सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने आदि के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। बताया गया कि उक्त व्यवस्था के लिए अपर आयुक्त नगर निगम श्री एन.एन. पाण्डे नोडल अधिकारी रहेंगे। इसी तरह की बैठक अब हर माह विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के साथ आयोजित की जायेगी।

#JansamparkMP
#indore
#parking
#traffic

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |