शाजापुर, 20 अगस्त 2024/ जिला परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया ने बताया कि जिले में संचालित 890 बिना फिटनेस वाहन कही भी संचालित पाये जाने पर मोबाईल नम्बर 8085572252 एवं 9826088018 पर जानकारी दी जा सकती है। जिस पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
वही इस खबर के सामने आने के बाद नागरिको ने कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना से मांग की है कि जिले के मक्सी क्षेत्र में टाटा मैजिक सवारी और तीन पहिया सवारी वाहन कई ऐसे भी हैं जिनके रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुके हैं ना बीमा है ना फिटनेस है ना परमिट है बावजूद सड़कों पर बे खोफ दौड़ रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्र की भोली भाली जनता और स्कूल के बच्चे इनमें सफर कर रहे हैं किसी भी दिन अगर कोई बड़ा हादसा हो गया तो इसमें बैठी सवारियों को ना तो मुआवजा मिलेगा और ना ही कोई कानूनी सहायता अतः उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया है कि हफ्ते में तीन दिन खासकर शनिवार को सुबह 8:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे सघन चेकिंग करवाई जाए।
इस मामले में मक्सी के कई ऐसे स्कूल वाले भी संलिप्त हैं जिनके यहां पर टाटा मैजिक वाहन अटैच है और उन्हें इस बात की जानकारी है कि इस वाहन के कोई दस्तावेज नहीं है बावजूद वह अपने स्कूल से उन बच्चों को शहरी हाईवे होते हुए घरों की ओर भिजवाते हैं और सुबह लेकर आते हैं ऐसे स्कूल वालों पर भी सख्त कार्रवाई मक्सी में की जाना आवश्यक है