​मक्सी शहर कांग्रेस अध्यक्ष चंदर सिंह पटेल की पत्नी, पूर्व पार्षद श्रीमती लक्ष्मीबाई पटेल का निधन

शहजाद खान) ​मक्सी। नगर की वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस की पूर्व पार्षद श्रीमती लक्ष्मीबाई पटेल का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त है। स्वर्गीय श्रीमती पटेल मक्सी नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंदरसिंह पटेल की धर्मपत्नी, वीरेंद्रसिंह गुर्जर (गुड्डू) एवं डॉ. नरेंद्रसिंह गुर्जर की माताजी तथा उमेश,मयंक, मोहक की दादीजी थीं। वे सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, मिडिया जगत के लोग, रिस्तेदारो एवं नगरवासीयो ने शोक संवेदना व्यक्त करने एबी रोड पुलिस थाने के सामने स्थित उनके निवास पहुंचे। मक्सी मुक्तिधाम पर आयोजित अंतिम संस्कार में बडी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोकसभा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शरद रावल ने किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |