कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, कई मुद्दों पर निर्णय

वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रयास
—-
*कोयला द्वारा संचालित औद्योगिक और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में प्राकृतिक गैस तथा पर्यावरणीय अनुकूल ईंधन का उपयोग सुनिश्चित कराया जायेगा*
—-
*टिम्बर मार्केट और लकडी आधारित फर्निचर इकाइयां शहर के बाहर होंगी शिफ्ट*
—-

__________
इंदौर जिले में वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में इंदौर शहर तथा आसपास कोयले से संचालित औद्योगिक तथा अन्य व्यावसायिक इकाइयों में प्राकृतिक गैस तथा पर्यावरणीय अनुकूल ईंधन का उपयोग सुनिश्चित कराया जायेगा। इसके लिए नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तत्संबंधी इकाइयों का सर्वे कराया जायेगा। प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
यह जानकारी आज यहाँ कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा इस संबंध में ली गई बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, एमपीआईडीसी की कार्यपालक निदेशक श्रीमती सपना जैन सहित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उद्योग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि इंदौर शहर तथा आसपास बड़ी संख्या में कोयले तथा अन्य प्रदूषणकारी ईंधन से औद्योगिक तथा अन्य व्यावसायिक इकाइयां चल रही है। इससे शहर में प्रदूषण बढ़ रहा है। बताया गया कि अगर इन इकाइयों में प्राकृतिक गैस तथा पर्यावरणीय अनुकूल ईंधन का उपयोग होने लगे तो वायु गुणवत्ता में सुधार आयेगा और प्रदूषण रूकेगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि कोयले द्वारा संचालित इकाइयों का सर्वे कराया जाये और वहाँ प्राकृतिक गैस तथा पर्यावरणीय अनुकूल ईंधन का उपयोग कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम का भी कड़ाई से पालन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
*टिम्बर मार्केट और लकडी आधारित फर्निचर इकाइयां शहर के बाहर होंगी शिफ्ट*
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इसके बाद इंदौर शहर में लकड़ी पर आधारित फर्निचर इकाइयों और टिम्बर मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बताया गया कि टिम्बर मार्केट शहर के सघन रहवासी इलाके में चल रहा है। इससे प्रदूषण बढ रहा है और अग्नि दुर्घटना होने की आशंकाएं हमेशा बनी रहती है। नागरिकों और टिम्बर मार्केट के विक्रेताओं और यहाँ लकडी से फर्निचर बनाने वालों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सबके मद्देनजर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। चर्चा में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टिम्बर मार्केट और फर्निचर इकाइयां शहर के बाहर शिफ्ट करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास होगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बेटमा के समीप विकसित किये जा रहे फर्निचर क्लस्टर तथा अन्य वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करने के संबंध में चर्चा की।

#JansamparkMP
#indore
#AirQualityIndex
#environment

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |