इंदौर शहर के 21 चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के विशेष प्रयास जारी,नायता मुंडला बस स्टैंड एक सितंबर से होगा प्रारंभ, सड़क और फुटपाथों से अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

इंदौर शहर के 21 चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के विशेष प्रयास जारी,नायता मुंडला बस स्टैंड एक सितंबर से होगा प्रारंभ, सड़क और फुटपाथों से अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई
—-
*कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न.

________
इंदौर शहर में चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़े करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार सहित अन्य जरूरी निर्माण कार्य करने के कार्य तेजी से जारी है। इसके लिए शहर के 21 चौराहों पर उक्त कार्य नगर निगम, यातायात पुलिस, नेशनल हाईवे, एमपीआरडीसी, इंदौर विकास प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के माध्यम से कार्ययोजना बनाकर करवाए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों की समीक्षा के लिए आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, डीसीपी ट्रैफिक श्री अरविंद तिवारी, अपर आयुक्त नगर निगम श्री अभिलाष मिश्रा, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी तथा श्री रोशन राय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
इस बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इंदौर शहर में यातायात को सुगम बनाने संबंधी विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। बैठक में बताया गया कि आगामी एक सितंबर से नायता मुंडला स्थित बस स्टैंड से बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस बस स्टैंड से वर्तमान में प्रदेश से बाहर जाने वाली बसें संचालित होगी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने एक सितंबर से पूर्व बस स्टैंड पर सभी व्यवस्थाएं और इससे जुड़े हुए मार्गों की आवश्यक मरम्मत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि पिछले दिनों कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहर के जिन 21 चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के संबंध में निरीक्षण किया गया था उस दौरान लिए गए निर्णय और दिए गए निर्देशों पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उक्त चौराहा पर कार्य योजना बनाकर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, तकनीकी एवं अन्य सुधार कार्य करने, डिवाइडर आदि लगाने, यातायात सिग्नल को पुनर्नियोजित करने और आवश्यक निर्माण करने का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो बार-बार समझाईश के बाद भी यातायात नियमों और निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के संबंध में स्थाई समाधान के लिए ग्रेट सेपरेटर बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

#JansamparkMP
#indore
#transportation
#roadsafety
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |