अवैध फैक्ट्रियों के विरूद्ध चलेगा जाँच अभियान. कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने किया जाँच दल गठित.

इंदौर
_________
मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974, वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1981 तथा पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत बिना अनुमति प्राप्त किये अवैध फैक्ट्रियों का संचालन करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जाँच समिति गठित की है। उक्त दल ऐसी फैक्ट्रियों जिनसे परिसंकट की स्थिति, नगरों के रिहायसी एवं व्यावसायिक स्थलों पर बिना उचित शासकीय अनुमतियों के संचालित होकर, जिनसे दुर्घटना होने पर जान-माल का खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसी सभी फैक्ट्रियों को इस अभियान के तहत चिन्हित कर उन्हें नियमों की परिधि में लाने/आवासीय क्षेत्रों से अन्य स्थान पर विस्थापन की कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में संचालित अवैध फैक्ट्रीयों, विस्फोटक निर्माण/भण्डारण / विक्रय करने वाली इकाईयों की जांच हेतु जांच दल गठित किया है।
जांच समिति में आयुक्त नगर निगम, संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, थाना प्रभारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं क्षेत्रीय अधिकारी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शामिल किया गया है।

#JansamparkMP
#indore
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |