निःशुल्क राशन के पैसे लेने और अनियमितता पाए जाने पर उचित मूल्य दुकान निलंबित

*निःशुल्क राशन के पैसे लेने और अनियमितता पाए जाने पर उचित मूल्य दुकान निलंबित।

*कलेक्टर श्री आशीष सिंह के आदेश पर खाद्य विभाग ने की कार्रवाई।

शासकीय उचित मूल्य दुकान पर हितग्राहियों से नि:शुल्क राशन के पैसे लेने संबंधी प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह के आदेश पर तत्काल खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा बाणगंगा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार कोड क्रमांक 809022 उचित मूल्य दुकान, वृन्दावन कॉलोनी पहुँचकर जांच की गई। जांच में विक्रेता द्वारा तीन हितग्राहियों को राशन सामग्री गेंहू, चावल हेतु नि:शुल्क के स्थान पर 10 रूपये लिए जाना पाया गया। साथ ही दुकान नियमित व समय पर नहीं खुलने एवं दुकान में 7.37 क्विंटल गेहूं कम एवं चावल 3.96 क्विंटल स्टॉक कम पाये जाने पर उचित मूल्य दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। विक्रेता अजय यादव के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जांच कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री महादेव मुवेल तथा श्री राहुल शर्मा द्वारा की गई।

#JansamparkMP
#indore
Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |