छोटे-छोटे पारिवारिक तथा संपत्ति संबंधी विवादों के निराकरण के लिए इंदौर में स्थापित मीडिएशन सेंटर के सकारात्मक परिणाम सामने आये

—–
*इस सेंटर के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते से अभी तक 50 से अधिक प्रकरण निराकृत*
—–
*कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुनकर मौके पर किया निराकरण।
।
इंदौर में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में आने वाले छोटे-छोटे पारिवारिक तथा संपत्ति संबंधी विवादों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर कलेक्टर कार्यालय में मीडिएशन सेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। इस सेंटर के माध्यम से अभी तक 50 से अधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते के माध्यम से किया गया है। प्राय: यह देखने में आता है कि जन सुनवाई में बड़ी संख्या में पारिवारिक तथा संपत्ति संबंधी विवाद आते हैं जिन्हें आपसी सुलह और समझौते से आसानी से निराकृत किया जा सकता है। इसको देखते हुए कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर यह सेंटर बनाया गया है।
प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में आज जनसुनवाई संपन्न हुई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने नागरिकों की समस्याओं सुनकर उनका निराकरण किया। जनसुनवाई में आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने किसी को रोजगार के लिए सिलाई मशीन तो किसी को फीस अथवा इलाज़ के लिए रेडक्रास के माध्यम से उनकी मदद की गई। उन्होंने जनसुनवाई में आई संध्या जाधव को सिलाई मशीन देने के निर्देश दिये। इसी तरह शांतिबाई और अनामिका राय को 15-15 हजार रुपये तथा प्रेमा बनोदिया को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता रेडक्रास से स्वीकृत की।
आज अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, श्रीमती सपना लोवंशी तथा श्री रोशन राय सहित अन्य अधिकारियों ने भी सैकड़ों नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही यथा संभव निराकरण किया। जो समस्या निराकृत नहीं हो सकी उनके निराकरण के लिये समय-सीमा तय कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई में आज भी दिव्यांगों की समस्याओं को विशेष रूप से सुना गया। जनसुनवाई में आज लोगों ने आवास, इलाज, शिक्षा और रोजगार के लिए मदद संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। जनसुनवाई में लोगों ने सम्पत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद, कॉलोनियों में प्लाट नहीं मिलने आदि के संबंध में भी आवेदन दिये। जनसुनवाई में सैंकड़ों नागरिकों की समस्याओं का सुनकर उनका निराकरण किया गया। जरूरतमंद व्यक्तियों को इलाज की तत्कालिक सहायता के रूप में रेडक्रास से आर्थिक मदद भी दी गई।

#JansamparkMP
#indore
#jansunwai
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |