विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी सौगात,कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शीघ्र ही प्रारंभ होगी सुविधायुक्त लाईब्रेरी*
—-
*कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जीर्ण-शीर्ण भवनों पर विशेष निगरानी रखने के दिये गये निर्देश.

इंदौर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इंदौर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुविधायुक्त लाईब्रेरी स्थापित की जायेगी। यह लाईब्रेरी भंवरकुआ क्षेत्र में बनेगी। लाईब्रेरी शीघ्र ही प्रारंभ होगी। यह जानकारी कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज यहाँ सम्पन्न टीएल बैठक में दी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को बारिश के मद्देनजर जीर्ण-शीर्ण भवनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान पुल-पुलियाओं तथा रपटों पर भी विशेष निगरानी रखी जाये।
इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्रीमती निशा डामोर और श्री राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने समय-सीमा के पत्रों की निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जनसमस्या संबंधी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार भंवरकुआ क्षेत्र में जल्द ही लाईब्रेरी शुरू की जायेगी। इसके लिए स्थान चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लाईब्रेरी संचालन के संबंध में विस्‍तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के उपयोगी पठन सामग्री भी रहेगी। इसका संचालन रेडक्रास के माध्यम से किया जायेगा।
बैठक में उन्होंने बारिश के मद्देनजर आम नाग‍रिकों की सुरक्षा के लिए ‍जीर्ण-शीर्ण भवनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन भवनों पर सूचना बोर्ड भी अनिवार्य रूप से लगवाये जाये। उन्होंने बारिश के दौरान पुल-पुलियाओं तथा रपटों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश ‍दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर इन स्थानों पर अमला भी तैनात करें तथा सूचना पटल भी लगाये जाये।

#JansamparkMP
#indore
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |