जल संचय हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण, हमें इसके लिए प्रयास करना चाहिए – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता

देवास।।
—–
‘’अमृत संचय अभियान’’ को लेकर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता सी.एम. राइज विद्यालय देवास में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे
——-
सीएम राइज विद्यालय के नवीन भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
—-
देवास जिले में वर्षा जल के संचय के लिए चलाये जा रहे अमृत संचय अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता सी.एम. राइज मॉडल उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय देवास में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विद्यार्थियों को जल संचय का महत्व बताया। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जल संचय हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है और हमें इसके लिए प्रयास करना चाहिए। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विद्यार्थियों को बोरी बांध बनाने के तरीके भी बताए। कार्यक्रम के माध्यम से सीएम राइज स्कूल में जल संचय के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम विद्यार्थियों को जल संचय की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा।
कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने सीएम राइज विद्यालय के नवीन भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर एवं ठेकेदार को गुणवत्ता का ध्यान रखने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में कम्प्यूटर लैब और अटल लैब (रोबोटिक लैब) का निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम में भू-जल वैज्ञानिक सुनील चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को जल संचय की आवश्यकता एवं उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्‍होंने अपने दैनिक जीवन में जल संचय के तरीकों को अपनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता काकडे ने किया तथा आभार प्राचार्य देवेन्द्र बंसल ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्रीकांत उपाध्याय, गंगासिंह सोलंकी, मोहन वर्मा, मनीष वैद्य, मनीषा सोनी, अरविन्द त्रिवेदी, विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

US के आदेश के बाद हुआ सीजफायर… BJP विधायक का बड़ा बयान     |     ‘दर्द से चिल्ला रहा था पोता, उल्टियां कर रहा था…’ दादा को बताया-चूहा मारने वाली गोली खाई, मौत     |     इंदौर में दोहराई गई फिल्म दृश्यम वाली कहानी, युवक ने दोस्त की कैसे की हत्या?     |     कुएं में गिरे 75 साल के बुजुर्ग, 10 घंटे तक अंदर ही रहे; SDERF ने सुरक्षित निकाला     |     भोपाल: जहर खिलाया, 2 दिन कंटेनर में बंद रखा, फिर जला दिया शव… पिता से बदला लेने के लिए महिला ने मासूम की कर दी हत्या     |     पाकिस्तानी सेना के पक्ष में शेयर किया Video, 4 दिन बाद ही महिला टीचर पर हो गई ये कार्रवाई     |     चूल्हे पर टेस्टी चाय कैसे बनाएं? बाबा बागेश्वर से सीखिए नायाब तरीका     |     व्यापम घोटाले में 11 दोषी करार, CBI की विशेष अदालत ने 3 साल की कैद और 16 हजार का लगाया जुर्माना     |     सिगरेट उधार नहीं दी तो आपे से बाहर हुआ दबंग, पनवाड़ी की दुकान पर चला दीं 15 गोलियां फिर…     |     हाथों में तख्ती ली, फिर कर दी ये मांग… लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा     |