कामिका एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, जीवन में आएंगी खुशियां, दूर होंगे सभी कष्ट

सावन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का फल भक्तों को कई गुना अधिक प्राप्त होता है. ज्योतिष शास्त्र में कामिका एकादशी के दिन करने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि इन उपाय को करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है.

कामिका एकादशी के दिन करें ये उपाय

  • सुख शांति और वैभव के लिए उपाय

घर में सुख-शांति ,समृद्धि और वैभव की प्राप्ति के लिए कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा-अर्चना करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है.इस दिन पूजा के दौरान विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें, ऐसा करने से कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति भी मजबूत होती है.

  • वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए उपाय

अगर पति पत्नी की आपस में बनती नहीं और दोनों के बीच कलह और मनमुटाव की स्थिति रहती है तो इसके निवारण के लिए कामिका एकादशी के दिन तुलसी जी की घी का दीपक जलाकर पूजा अर्चना करें और ॐ नमो भगवते नारायणाय नमः मंत्र का जाप करें. मां लक्ष्मी व तुलसी जी को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. कामिका एकादशी के दिन तुलसी पूजन का विशेष फल प्राप्त होता है.

  • आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उपाय

कमजोर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एक पीले रंग का कपड़ा लें और उसमें 2 हल्दी की गांठ, एक रूपए का सिक्का और 5 पीले रंग की कौड़ियां रखकर पोटली बना लें. इस पोटली को भगवान विष्णु के पास रखकर विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें. कुछ समय बाद इस पोटली को उठाकर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान में रख दें.

  • कष्टों से छुटकारा पाने के लिए उपाय

जीवन में चल रही परेशानियों और कष्टों से छुटकारा पाने के लिए कामिका एकादशी के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करें, और इस दिन गरीब या जरूरतमंद लोगों को अनाज, वस्त्र, पैसा आदि दान में दें. ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.

  • करियर में तरक्की के लिए उपाय

करियर में तरक्की पाने के लिए एक पीपल का पत्ता लें और उसमें पीला चंदन या फिर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं. अब इस पत्ते को भगवान विष्णु को अर्पित करते हुए “ॐ नमो भगवते नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें और भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं.

  • दरिद्रता दूर करने के लिए उपाय

कामिका एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिसके फलस्वरूप घर की दरिद्रता दूर होती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |