कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न, श्री सिंह ने कहा, स्वास्थ्य गतिविधियों के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी.

इन्दोर।।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इंदौर जिले के स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य गतिविधियों के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं के चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, दस्तक अभियान, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम आदि की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए की इन सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो। सभी पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ मिले। इनके क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने जिले में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं के चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यह कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किए जाएं। जो स्वीकृत कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुए है उन्हें शीघ्र प्रारंभ करें। ऐसे कार्य जो पूर्ण हो गए हैं उन्हें शीघ्र हस्तांतरित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए की जिले में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। उनका नियमित रूप से हेल्थ चेकअप हो। उनका समय पर टीकाकरण और सभी जांच हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि पंजीकृत जटिल गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें और उनका नियमित रूप से फॉलोअप लेते रहे। नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान रखें। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एस.सैत्या सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।

#JansamparkMP
#indore
#healthcare
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |