जनपद पंचायत टोंकखुर्द में विधायक सोनकच्छ डॉ सोनकर के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवास
————
जिले में 31 अगस्त तक चलाया जा रहा है राजस्‍व महा अभियान
————
प्रदेश सहित जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान-2 चलाया जा रहा है।
राजस्व महाअभियान के तहत टोंकखुर्द तहसील में जनपद पंचायत सभागृह में विधायक सोनकच्छ डॉ राजेश सोनकर के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ सोनकर ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व म महा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने राजस्व महा अभियान की विस्तार से जानकारी दी। राजस्व विभाग के कार्य गति से करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। नागरिकों से राजस्व महा अभियान का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में राजस्व विभाग की योजनाओं का हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व अभियान की रूपरेखा तहसीलदार विजय तलवार द्वारा बताई गई।
राजस्व महा अभियान में आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण दर्ज करने और पूर्व आदेशों के अनुसार खसरों और नक्शे में अमल सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व महा अभियान में नि:शुल्क समग्र ई-केवायसी और समग्र से खसरे की लिंकेज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही स्वामित्व योजना में आबादी भूमि के सर्वेक्षण की कार्रवाई पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |