इंदौर क्लीन और ग्रीन सिटी के बाद अब हेल्दी सिटी भी बनेगा,हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान से अब युवाओं को भी जोड़ा जाएगा

—-
*युवाओं के प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप के लिए 12 अगस्त को होंगे विशाल शिविर*
—-
*सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न.

_____________
सासंद श्री शंकर लालवानी ने कहा है कि इंदौर क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी के बाद अब हेल्दी सिटी भी बनेगा। इसके लिए हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के तहत व्यापक प्रीवेंटिव हेल्थ सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक ढाई लाख से अधिक नागरिकों का प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप किया गया है। इस अभियान में अब युवाओं की भागीदारी भी जोड़ी जाएगी। इसके लिए आगामी 12 अगस्त को इंदौर शहर में युवाओं के प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रयास यह किया जाएगा की यह हेल्थ चेकअप वैश्विक स्तर का सबसे बड़ा हेल्थ चेकअप हो।
सांसद श्री लालवानी ने कहा कि प्रयास यह किए जाएंगे की यह विश्व के किसी भी शहर में गैर-संचारी रोगों की व्यापकता पर पहला सर्वेक्षण हो। इसके लिए व्यापक तैयारी प्रारंभ हो गई है। इस संबंध में आज यहां सांसद श्री शंकर लालवानी की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह,नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री मनोज श्रीवास्तव, सेंट्रल लैब की डॉ.विनीता कोठारी सहित विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य और अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान नागरिकों को विभिन्न बीमारियों से बचाने का और बीमारियों के प्रति जागरूक करने का अभियान है। आज के दौर में बदलती हुई जीवन शैली में नागरिकों, विशेष कर युवाओं में अनेक बीमारियां हो रही है। नागरिकों को बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है कि समय पर बीमारियां पता चले जिससे कि उसका इलाज हो सके और प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारियों को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वस्थ जीवन देना हमारी प्राथमिकता है । नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति लगातार इस अभियान के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को युवाओं के लिए विशेष प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप शिविर लगाए जाएंगे।
बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप शिविर आयोजन के संबंध में चर्चा की और उन्होंने शिविर स्थल के चयन के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान में विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा और उनका प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप कराया जाएगा। बैठक में डॉ.विनीता कोठारी ने हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

#JansamparkMP
#indore
#greencity
#cleancity
CM Madhya Pradesh
Shankar Lalwani

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |