मुंबई इंडियंस के लिए इससे बुरा क्या होगा? सुपरकिंग्स ने दिया बड़ा झटका, धोनी के नए-पुराने यारों के लिए जश्न की घड़ी

मुंबई इंडियंस को जोर का झटका लगा है. दरअसल, सुपर किंग्स के कारनामें के बाद उनके खिताब को फिर से जीत पाने की सारी तमन्ना अब अधूरी रह गई है. मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. और, इस काम में मौज काटी है धोनी के नए-पुराने दोस्तों ने मिलकर. हम बात कर रहे हैं अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट की, जहां मुंबई इंडियस न्यूयॉर्क के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले को टेक्सास सुपर किंग्स ने 9 विकेट से जीत लिया है.

MI न्यूयॉर्क ने गंवाया एलिमिनेटर मैच

मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क मेजर लीग क्रिकेट की डिफेंडिंग चैंपियन रही है. लेकिन, MLC 2024 का एलिमिनेटर हारने के बाद वो अब खिताब को डिफेंड नहीं कर पाएंगे. एलिमिनेटर में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बनाए. मुंबई की ओर से राशिद खान सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जिन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में ही 4 छक्के और 4 चौके जमाते हुए 55 रन फोड़ दिए.

धोनी के यारों का धमाका, सुपर किंग्स छा गया

अब टेक्सास सुपर किंग्स के सामने 164 रन का लक्ष्य था, जिसका पीछा करने उतरे उसके दोनों ओपनर डेवन कॉनवे और फाफ डु प्लेसी ने ऐसा रंग जमाया कि मुंबई का टारगेट ही बौना पड़ गया. कॉनवे और डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिए 12.1 ओवर में 101 रन जोड़ दिए. इसके बाद डुप्लेसी आउट हुए जरूर पर जाते-जाते अपना काम करके गए.

फाफ डु प्लेसी ने सिर्फ 47 गेंदों में 72 रन ठोके. 153.19 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. वहीं डेवन कॉनवे 43 गेंदों पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 1 छक्का और 3 चौका जमाया. कॉनवे IPL 2024 में भी सुपर किंग्स का ही हिस्सा थे. वहीं डुप्लेसी भी कई साल IPL के सुपर किंग्स बनकर खेले हैं. अमेरिका की लीग में साथ मिलकर धोनी के इन दो यारों ने जो मौज काटी है, उसके बाद अब टेक्सास सुपर किंग्स के लिए जश्न की घड़ी है. जश्न इसलिए क्योंकि एलिमिनेटर जीतने के बाद उन्होंने फाइनल की ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं.

सुपर किंग्स के लिए असली काम अभी बाकी है!

MI न्यूयॉर्क से मिले 164 रन के लक्ष्य को टेक्सास सुपर किंग्स ने 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. मतलब 9 गेंद शेष रहते मुकाबला जीता. इस जीत ने मुंबई इंडियंस को झटका और सुपर किंग्स के लिए काम पक्का तो किया है. लेकिन, जब तक काम पूरा यानी कि फाइनल नहीं जीत लेते तब तक सुपर किंग्स सही मायनों में MLC 2024 के किंग नहीं बन सकते.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |