इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने की सुगम्य भारत अभियान योजना की प्रगति की समीक्षा. अभियान के तहत दिव्यांग जनों के लिए चल रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए गये निर्देश.

इंदौर

कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज यहां दिव्यांगजनों के हितार्थ चल रही योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत किये जा रहे है कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि अभियान के अंतर्गत सभी शासकीय भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर दिव्यांग जनों के लिए सुलभ सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत रैंप,रेलिंग, सुविधाजनक टॉयलेट आदि निर्माण कार्य चल रहे हैं। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि दिव्यांग जनों के लिए चल रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किए जाएं । बैठक में दिव्यांगजनों के रोजगार और स्वरोजगार के संबंध में भी चर्चा की गई। बताया गया कि दिव्यांगजनों को प्राइवेट क्षेत्र के निजी संस्थानों में नौकरी दिलाने के लिए एक विशेष पोर्टल बनाया गया है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि इस पोर्टल को दिव्यांग जनों के लिए और अधिक उपयोगी बनाया जाए। बैठक में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती सुचिता बेक तिर्की सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |