Dewas जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन समिति बैठक कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में हुई आयोजित

————
‘’नल जल योजना’’ में प्रगतिरत कार्य दिसम्‍बर 2024 तक पूर्ण करें – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता
————-
संतोषजनक कार्य नहीं करने पर फर्म के साथ प्रोप्राईटर को ब्‍लेक लिस्‍टेड करने की कार्यवाही करें
————
पर्ण नल जल योजनाओं को 15 दिन में ग्राम पंचायत को हैण्‍डओवर करें
———–
जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत गठित जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन समिति देवास की बैठक कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता एवं खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा तथा बागली विधायक श्री मुरली भंवरा की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में विधायक हाटपीपल्‍या प्रतिनिधि श्री बलराम चौधरी, विधायक सोनकच्‍छ प्रतिनिधि श्री आकाश जैन सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं पीएचई विभाग के अधिकारी श्री अमित सिंह, जल निगम के जीएम श्री जीपी गनोदे सहित अन्‍य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जल निगम की प्र‍गतिरत और पूर्ण समूह योजनाओं नेमावर, खातेगांव, कन्‍नौद और पुंजापुरा की समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि मंजरो टोलो को भी योजना में शामिल करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जल जीवन अंतर्गत विकासखण्‍ड देवास, टोंकखुर्द, सोनकच्‍छ, बागली, कन्‍नौद और खातेगांव में प्रगतिरत नल जल योजना की समीक्षा कर प्रगतिरत कार्य दिसम्‍बर 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि जिले में नल जल योजना में 645 एकल योजनाएं संचालित है। 338 नल जल योजनाएं पूर्ण हो गई है और 307 योजनाएं प्रगतिरत है। 204 योजनाएं ग्राम पंचायत को हस्‍तां‍तरित की गई है।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा कार्य संतोषजनक नहीं करने पर फर्म के साथ प्रोप्राईटर को ब्‍लेक लिस्‍टेड करने की कार्यवाही की जाये। नल जल योजनाओ का कार्य गुणवत्‍तापूर्ण करें। ठेकेदार ग्रामीणों से अच्‍छा व्‍यवहार करें। जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है, उनकी वीडियोग्राफी कराये। नल जल योजना में गांव के दूर के मकानों का भी शामिल करें। पूर्ण हो चुकी योजनाओं को 15 दिन में ग्राम पंचायत को हैण्‍डओवर करें। पूर्ण योजनाएं जनपद सीईओ से एनओसी लेने के बाद ही ग्राम पंचायत को सौपें। योजना पूर्ण होने पर हैण्‍डओवर की सूचना ग्राम के सरपंच और सचिव को भी दें।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि पूर्ण नल जल योजनाओं का समिति बनाकर स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से संचाल‍न करें। जिन समितियों का कार्य संतोषजनक नहीं है, वहां नई समिति बनाये। स्‍व सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग भी दें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा की नल जल योजना के कार्य के लिए खोदी गई सड़कों को कार्य होने के बाद पुन: ठीक करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पीएचई विभाग को बोरिंग करने वालो फर्मो के साथ बैठक करने के निर्देश दिये। फर्म द्वारा जहां भी बोरिंग की जाती है उसकी सूचना पीएचई विभाग को दें।
बैठक में खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा तथा बागली विधायक श्री मुरली भंवरा और विधायक हाटपीपल्‍या प्रतिनिधि, विधायक सोनकच्‍छ प्रतिनिधि ने अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिरत नल जल योजनाओं की ग्रामवार समीक्षा कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |