स्कूली वाहनों की चेकिंग की मुहिम जारी- 07 बसों को किया गया जब्त ,एक बस पर लगाया गया जुर्माना।

___________
इंदौर में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। इस अभियान में लापरवाही पाये जाने पर 07 स्कूली बसों को जप्त किया गया। एक बिना परमिट के संचालित एक स्कूली बस पर 42 हजार रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। बच्चों एवं पालकों से चालक-परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी है। आज अलग-अलग स्कूल में जाकर कार्यवाही की गई। इस दौरान 02 स्कूल बसें बिना परमिट पाई गई जिन्हें जब्त किया गया। इसी तरह 05 अन्य स्कूली वाहन बिना दस्तावेज के संचालित होते पाए गए जिन्हें भी जब्त किया गया। इस तरह कुल 07 बसें जब्त की गई। एक अन्य बस बिना परमिट संचालित करने पर संचालक से मौके पर ही 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

#JansamparkMP
#Indore
#roadsafety
#safetyfirst
#indore
#schools
Department of School Education, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |