स्टेट प्रेस क्लब मप्र का आयोजन,,, भारतीय पत्रकारिता महोत्सव इंदौर के जाल सभागृह में हुआ संपन्न, तीन दीनी आयोजन में देश के जाने-माने पत्रकारों के साथ विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों ने भाग लिया

शहज़ाद खान
*इंदौर*। स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. द्वारा जाल सभागार में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का राज्य स्तरीय पुरुस्कार वितरण समारोह प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य मे हुआ। इस मौके पर मंच पर समाजसेवी डॉ. जितेंद्र मतलानी, नरेंद्र सलूजा विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह मे इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर , रीवा सतना आदि शहरों के राजनैतिक क्षेत्रों मे काम करने वाले प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और नया मीडिया के कई वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र और ट्रॉफी देकर राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि यधपि आधुनिक तकनीक के कारण पत्रकारिता आज आसान हो गई है, लेकिन साथ में कुछ चुनौतियां भी बढ़ी है। किसी समय केवल प्रिंट मीडिया ही हुआ करता था, लेकिन अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया भी आ गया है। ऐसे में चुनौतिया और बढ़ गई है। इसलिए पत्रकारिता में विश्वनीयता का होना जरुरी है इसलिए पत्रकार जो लिखे वह सत्यता और निष्पक्ष हो।

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि आज के पत्रकारों को और अधिक परिश्रम करने की जरूरत है और यह बगैर समर्पण के संभव नहीं। इंदौर शहर ने शरद जोशी, प्रभाष जोशी, राजेंद्र माथुर, राहुल बारपुते, वेद प्रताप वैदिक, अभय छजलानी, मानक चंद्र वाजपेयी जैसे वरिष्ठ और महान पत्रकार दिए जो यहाँ की मिट्टी से अतः तक जुड़े रहे। ऐसे पत्रकारों से हम प्रेरणा लेकर स्वयं के जीवन को धन्य करें।

अपने संबोधन में मंत्री सिलावट ने कहा कि पत्रकार बहुत मेहनती होते है और वे किसी भी खबर की तह में जाकर पूरी करते है। पत्रकारो को सच लिखना चाहिए।
सिलावट ने पत्रकारिता महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से पत्रकारिता को भी एक नई दिशा मिलती है।
अतिथी स्वागत स्टेट प्रेस क्लब के नवनीत शुक्ला, मनोहर लिंबोदीया, सोनाली यादव, सुदेश गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, नईम कुरैशी, पुष्कर सोनी ने किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह आकाश चौकसे, शीतल राय, प्रवीण कुमार खारीवाल, कीर्ति राणा, बंशीलाल मतलानी ने प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन आलोक वाजपेयी ने किया। आभार माना प्रवीण कुमार खारीवाल ने। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के पत्रकार और पत्रकारिता के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |