इंदौर कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल चले अभियान के तहत कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे शासकीय स्कूल, कलेक्टर ने बच्चों को अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

*इंदौर जिले में प्रवेशोत्सव के तहत शासकीय स्कूलों में आयोजित हुये भविष्य से भेंट कार्यक्रम*
—-
*कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित जिले के सभी अधिकारी पहुंचे शासकीय स्कूलों में*
—-
*कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बच्चों से चर्चा कर उन्हें बताये उज्ज्वल भविष्य बनाने के गुर.

राज्य शासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी स्कूल चले हम अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस प्रवेशोत्सव के अंतिम दिन आज सभी शासकीय स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री आशीष सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और अन्य अधिकारी शासकीय स्कूलों में पहुंचे।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह आज इस कार्यक्रम के तहत महू नाका स्थित सीएम राईज स्कूल न्यू मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू चर्चा कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने इसके लिए गुर भी बताए। उन्होंने विद्यार्थियों की केरियर काउंसलिंग भी की। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। श्री सिंह ने बच्चों को पढ़ाया भी। श्री आशीष सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि वे खुब मन लगाकर पढ़ाई करें। नई-नई जानकारिया हासिल करे। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने आईएएस, इंजिनियर, डॉक्टर आदि बनने की समझाइस दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पर्यटन, ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के स्थानों का भ्रमण भी करें।
इसी तरह जिले के अन्य अधिकारी भी स्कूलों में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ पढाया तथा अपने जीवन के अनुभव साझा किये।


#JansamparkMP
#SchoolsReopen
#indore
#schoolstudents
Department of School Education, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |