IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले किस बात को लेकर नाराज हो गए राहुल द्रविड़?

टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा. इसके साथ ही वो टीम का साथ छोड़ देंगे, लेकिन इससे पहले वो भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाना चाहते हैं. इसलिए टीम के खिलाड़ियों के साथ द्रविड़ भी जमकर मेहनत कर रहे हैं. खिलाड़ियों के स्किल्स से लेकर टीम की प्लानिंग तक द्रविड़ सभी पर काम कर रहे हैं. बारबाडोस में होने वाले टीम के पहले सुपर-8 मुकाबले को लेकर वो कप्तान रोहित शर्मा के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं. इस बीच भारतीय टीम से जुड़े एक सवाल ने उन्हें नाराज कर दिया है.

किस बात पर नाराज हुए द्रविड़?

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. भारत ने उस टूर्नामेंट में ने सभी टीमों को धूल चटा दिया था और बिना एक मैच हारे फाइनल तक पहुंच गई थी. हालांकि, फाइनल का दिन टीम के लिए अच्छा नहीं रहा और भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा. इस हार ने सभी भारतीय फैंस के दिल को तोड़ दिया था, जिसकी यादें अभी तक ताजा हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान एक रिपोर्टर ने टीम इंडिया को मिली इसी तरह के एक हार को याद दिलाने की कोशिश की, जिससे द्रविड़ नाराज हो गए.

1997 में बारबाडोस के मैदान पर भारतीय टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ एक टेस्ट मैच हार गई थी. जब द्रविड इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि उनके पास यहां जुड़ी कुछ अच्छी यादें भी हैं. इस पर उनसे पूछ लिया गया कि क्या वो कुछ नई यादें बनाना चाहेंगे. इस पर द्रविड़ पलटकर बोले कि वो यहां कुछ भी बनाने नहीं आए हैं. राहुल द्रविड़ ने आगे कहा कि वो पुरानी चीजों का भार नहीं रखते हैं. जो बात बीत जाती है, उससे आगे बढ़कर नई चीजों में जुट जाते हैं और सिर्फ वर्तमान हो रही चीजों पर देते हैं. उन्होंने कहा कि 1997 में जो हुआ वो फिलहाल चिंता का विषय नहीं है. द्रविड़ के मुताबिक 1997 में जो चीजें हुई, उससे अफगानिस्तान के खिलाफ रिजल्ट नहीं बदलने वाला है. इसलिए टीम इंडिया केवल सुपर-8 में सभी मुकाबले जीतने पर ध्यान रही है.

बारबाडोस में भारत का क्या है रिकॉर्ड?

टी20 वर्ल्ड कप में बारबाडोस के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. टीम इंडिया ने यहां दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही हार मिली है.भारत ने 2010 के एडिशन में यहां दोनों ही मुकाबले खेले थे, जिसमें ऑस्ट्रेलियाऔर वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. अब 14 साल बाद भारतीय टीम इस मैदान पर अफगानिस्तान से मुकाबला करेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |