विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बाबर आजम की भारी बेइज्जती, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ये नजारा

बाबर आजम की तुलना अक्सर विराट कोहली के साथ की जाती रही है. विराट कोहली की तरह वो भी अब तक कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान के ओपनिंग मुकाबले में उन्होंने 43 गेंद में 44 रनों की पारी खेली थी. इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में रन के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया और वो T20i में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बाबर के 113 पारियों में अब कुल 4067 रन हो गए हैं, वहीं विराट कोहली ने 110 पारियों में 4038 रन बनाए हैं. अमेरिका के खिलाफ मैच में उनके नाम से एक और नया रिकॉर्ड जुड़ा लेकिन इसने उनकी खूब बेइज्जती कराई है.

शर्मसार करने वाला रिकॉर्ड

बाबर आजम ने भले टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है लेकिन उनके रिकॉर्ड पर एक धब्बा भी लग गया है. बाबर अक्सर अपने स्ट्राइक रेट को लेकर ट्रोल किए जाते रहे हैं. अमेरिका के खिलाफ तो उन्होंने हद ही कर दी. उन्होंने अमेरिका जैसी अनुभवहीन गेंदबाजी के सामने पावरप्ले में 14 गेंद खेलकर केवल 4 रन बनाए. अब इसके साथ ही वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक पारी में पावरप्ले के दौरान सबसे धीमी बैटिंग करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके पहले ये बेइज्जती से भरा हुआ रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के पास था, जिन्होंने 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ पावरप्ले में 11 गेंद खेलकर 12 रन बनाए थे.

बाबर आजम के नाम ये खराब रिकॉर्ड केवल एक पारी का ही नहीं है. वो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पावरप्ले में अब तक के सबसे धीमे बल्लेबाज भी हैं. बाबर ने टी20 वर्ल्ड कप में 14 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने महज 86.91 की स्ट्राइक रेट बैटिंग की है. इन पारियों में उन्होंने पावरप्ले के दौरान कुल 191 गेंदों में 166 रन बनाए हैं. वहीं बाबर के टी20 करियर का स्ट्राइक रेट 129 है.

पाकिस्तान की कटी नाक

अमेरिका से हारने के बाद पाकिस्तानी फैंस खुद में शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं. बाबर आजम की धीमी बल्लेबाजी भी इसमें एक बड़ा कारण रही. उन्होंने 102 की स्ट्राइक रेट से केवल 44 रन बनाए. इससे बाद में आने वाले बल्लेबाजों पर प्रेशर पड़ा और तेज रन बनाने के चक्कर में आउट होते चले गए. इसके पाकिस्तान की टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और अमेरिका ने पहले मैच टाई किया फिर सुपरओवर मुकाबले को जीत लिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |