इंदौर में आयोजित बहु प्रांतीय लायन्स मल्टीपल में लायंस क्लब मक्सी के लायन रमेश काबरा इंटरनेशनल डायरेक्टर के लिए नामांकित किए गए और लायन मयंक काबरा को सर्वश्रेष्ठ सचिव के अवार्ड से सम्मानित

इंदौर में आयोजित लायन्स मल्टीपल कन्वेंशन में लायन्स क्लब मक्सी के लायन रमेश काबरा और लायन मयंक काबरा ने महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ लायन्स क्लब मक्सी, डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 और मल्टीपल 3233 को गौरवान्वित किया।

लायन रमेश काबरा को लायंस मल्टीपल 3233 से इंटरनेशनल डायरेक्टर (ID) के लिए नामांकित किया गया है। लायंस क्लब एक विश्व स्तर पर सेवा कार्य करने वाली संस्था है और भारत से प्रति वर्ष केवल 2 तथा विभिन्न देशों से कुल 18 इंटरनेशनल डायरेक्टर नियुक्त होते हैं। लायंस मल्टीपल 3233 द्वारा लायन रमेश जी काबरा को इंटरनेशनल डायरेक्टर के लिए नामांकित किया जाना अपने आप में एक बहुत ही अहम और विशेष क्षण है।

लायन रमेश काबरा को यह नामांकन उनके सेवा कार्यों में अद्वितीय योगदान और समर्पण के लिए मिला है। गत वर्ष उन्हें लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 G-1 से मल्टीपल के लिए नॉमिनेट किया गया था। लायंस क्लब में इंटरनेशनल डायरेक्टर के रूप में नामांकित होना मानव कल्याण और सक्रियता में उनके दीर्घ अनुभव और समर्पण का परिणाम है।

इसके साथ ही, इस कार्यक्रम में लायन मयंक काबरा को लायंस मल्टीपल 3233 (मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) के 826 क्लबों में सर्वश्रेष्ठ सचिव (Best Secretary) के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रसिद्ध मॉडल और अभिनेत्री सारिका दिक्षित द्वारा प्रदान किया गया।

लायन कुलभूषण मित्तल के प्रयासों व मार्गदर्शन में इंदौर में आयोजित मल्टीपल के मल्टीपल काउंसिल चेयरमेन लायन रोशनलाल सेठी ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा के नेतृत्व व पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर कमलेश जैन व वी के लड़िया एवं फ़िल्म अभिनेत्री सारिका दीक्षित के आतिथ्य में आयोजित कांफ्रेंस में लायन मयंक काबरा को बहु प्रंतीय मल्टीपल का सर्वश्रेष्ठ सचिव अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड लायन मयंक काबरा को डिस्ट्रिक्ट व क्लब स्तर पर किये गए सेवा व प्रशासनिक कार्यो के सफल सम्पादन के लिए दिया गया।

इंदौर मे 25 व 26 मई को आयोजित कांफ्रेंस में लायन्स क्लब मक्सी से अध्यक्ष लायन राघवेंद्र सिंह सेंगर,सचिव मयंक काबरा, लायन सुषमा काबरा, लायन ॐ प्रकाश शर्मा, लायन राम प्रसाद पाटीदार और लायन प्रकाश भावसार ने क्लब का प्रतिनिधित्व किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |