शहज़ाद खान ) मक्सी- अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मकसी ने महात्मा गॉंधी के चित्र पर माल्या अर्पण कर गांधी जयंती मनाई, क्लब के अध्यक्ष डॉ जी के जैन, सचिव नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष एम एस नागर, राम प्रशाद पाटीदार, ने उन्हे याद कर उनके आदर्शो पर चलने की सभी से अपील की, साथ ही सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया।
यह जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने दी। श्री भावसार ने जानकारी देते बताया कि लायंस क्लब के द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सामाजिक और जनहित के कार्य किए जाएंगे । आपको बता दें लायंस क्लब के द्वारा स्वास्थ्य शिविर सहित जनहित के कई ऐसे काम किए जाते हैं जिससे आम जनों को सीधे-सीधे लाभ पहुंचे और इसी क्रम में वर्षों से मक्सी नगर में कई ऐसे कार्य किए गए हैं जो जनहित में आम लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे है
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :