चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले जरूर कर लें ये काम, घर में होगा मां दुर्गा का प्रवेश

हिंदी धर्म में नवरात्रि बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना गया है. इस दौरान सभी मंदिरों और घरों में विधि-विधान से माता रानी की पूजा की जाती है और नवरात्रि के इन 9 दिनों तक व्रत रखने का भी विधान है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 से होगी और 17 अप्रैल 2024 महानवमी के दिन इसकी समाप्ति होगी. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है लेकिन उससे पहले कुछ खास काम जरूर करने चाहिए, जिससे मां दुर्गा प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं. ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में माता रानी का वास होता है, उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले आप कुछ काम जरूर करें.

घर की साफ-सफाई का रखें ध्यान

धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा 9 दिनों के लिए धरती पर आती हैं और इसलिए सभी भक्त उनका धूमधाम के साथ स्वागत करते हैं. सभी लोग इन 9 दिनों में उन्हें प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं. लेकिन इस दौरान साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. नवरात्रि शुरू होने से पहले घर को पूरी तरह से साफ कर लें. ध्यान रहे कि माता रानी साफ स्थान पर ही वास करती हैं और जहां उनका वास होता है वहां खुशहाली आती है. जिस घर में गंदगी होती है वहां दरिद्रता बढ़ने लगती है. इसलिए नवरात्रि से पहले घर का हर कोना साफ होता है.

किचन की सफाई है जरूरी

चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले अपने किचन की साफ सफाई जरूर करें. हिंदू धर्म में रसोई को बहुत ही शुद्ध माना गया है क्योंकि यहां मां अन्नापूर्णा का वास होता है. इसलिए चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले रसोई से तामसिक चीजों जैसे लहसुन और प्याज को हटा देना चाहिए. इस दौरान 9 दिनों तक सात्विक भोजन बनाया व खाया जाता है.

कलश स्थापना की जगह

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना का विधान है और नवरात्रि में इसे बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस जगर पर स्थान पर कलश स्थापना की जाती है वहां हल्के रंग का इस्तेमाल करें. ऐसा करना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये निशान

धर्म शास्त्रों में स्वास्तिक बहुत ही शुभ माना गया है और किसी भी शुभ काम से पहले घर या मंदिर में स्वास्तिक जरूर बनाया जाता है. इसलिए चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पूजा शुरू करने से पहले अपने घर के मेन गेट पर स्वास्तिक का निशान जरूर बनाएं.

घर की दक्षिण पूर्व दिशा का रखें ध्यान

शास्त्रों के अनुसार, दक्षिण दिशा में देवी दुर्गा का वास माना गया है और इसलिए ​इस दिशा में पूजा करना शुभ होता है. ऐसे में नवरात्रि की तैयारी करते समय घटस्थापना और माता चौकी की स्थापना दक्षिण दिशा में करें. ध्यान रखें कि माता रानी की पूजा करते समय आपका मुख दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर ही हो.ऐसा कहा जाता है कि पूर्व दिशा में पूजा करने से चेतना का विकास होता है जबकि दक्षिण दिशा की तरफ करके पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |