मोहब्बत ही धर्म है, इसे दिलों में बसाएं,, सर्वधर्म सभा एवं रोज़ा इफ्तारी का आयोजन

इन्दौर। इंदौर की तासीर सर्वधर्म सम्भाव की है, मां अहिल्या की नगरी में ताकयामत अमन और सुकून के साथ भाईचारे का वातावरण बना रहेगा, ये पैगाम आम लोगों तक और सब मिलकर जम्हूरियत, लोकतंत्र को मजबूत करें।

उक्त बातें विभिन्न वक्ताओं ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र, कारवा मोहब्बत का एवं मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित सर्वधर्म सभा एवं रोजा इफ्तारी कार्यक्रम के अवसर पर कहीं। कार्यक्रम में सभी धर्म के धर्मगुरु, बुद्धिजीवी पत्रकार एवं राजनेता, समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

शहर काजी डॉ. इशरत अली ने कहा कि देश में भाईचारा कैसे बड़े, आपस में मोहब्बत बनी रहे इसके लिए हम सभी को मिलकर कोशिश करने की जरूरत है ।
क्रिश्चियन समुदाय इंदौर धर्म प्रांत के बिशप चाको ने मोहब्बत बांटने, लोगों का दर्द बांटने के साथ मिलकर त्यौहार मनाने की परंपरा को गौरवशाली प्रयास बताया। उन्होंने रमजान की मुबारकबाद देते हुए इस्टर एवं रंग पंचमी जैसे त्योहारों के समय इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता बतलाई ।

भारतीय डाक विभाग के पूर्व मेंबर सरदार एएसआईएस पाल ने कहा कि धर्म हमें मोहब्बत का पैगाम देते हैं। हम सभी मिलकर जरूरत मंद लोगों का दर्द बांटे, रमजान में भूखे रहकर गरीबी एवं भूख का एहसास करें और जरूरतमंद की मदद करें ।

वरिष्ठ अभिभाषक एवं गांधीवादी विचारक अनिल त्रिवेदी ने कहा कि भारत का हर एक नागरिक अपनी आस्था के अनुरूप जीवन जी सकता है, यह हमें भारतीय संविधान में अधिकार दिया गया है। हम जम्हूरियत और लोकतंत्र को मजबूत करें यह हमारी तासीर है।

कार्यक्रम संयोजक स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने कहा कि इंदौर की तासीर सर्वधर्म समभाव की है, सभी धर्म के मानने वाले, शहर के बुद्धिजीवी, मीडियाकर्मी, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने इस तरह के आयोजन में शामिल होकर सहयोग किया और शहर की तहजीब एवं गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। हम आगे भी सभी धर्म के त्योहारों एवं आयोजन करने का प्रयास करेंगे।

सभा में पं. भरत कुमार ओझा ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी में ताकयामत तक भाईचारे का माहौल बना रहेगा, हमारा पैगाम आम लोगों तक पहुंचे और हम गंगा-यमुनी तहजीब को आगे बढ़ाने का कार्य करें, मेरा पैगाम है मोहब्बत, जहां तक पहुंचे। सभा में सांसद शंकर लालवानी एवं कांग्रेस के लोकसभा के प्रत्याशी अक्षय बम भी सम्मिलित हुए और भाईचारे का संदेश देकर उपस्थित लोगों से मुलाकात की।

कार्यक्रम को अनेक राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, धार्मिक एवं सामाजिक लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सर्वश्री कृपाशंकर शुक्ला, गोपीकृष्ण नेमा, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेश गौहर, मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.सनवर पटेल, फैशन डिज़ाइनर आसिफ शाह, प्रो. डॉ. आरके जैन, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास राजेश मेहरा, कबीर समूह के डॉ. सुरेश पटेल, बैंक अधिकारी यूनियन के आलोक खरे, सीए राजेंद्र जैन, वामपंथी कार्यकर्ता विनीत तिवारी, जया मेहता, रामस्वरूप मंत्री, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव रुद्रपाल यादव, कैलाश लिम्बोदिया, मुनीर खांन, विनय बाकलीवाल, प्रमोद नामदेव, अभिनेत्री सारिका दीक्षित, मानवाधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सलीम शेख, पत्रकार कीर्ति राणा, मनोहर लिम्बोदिया, रुखसाना मिर्जा, नाज़ पटेल, मीना राणा शाह , गुरमीत सिंह छाबड़ा, जहागीर खांन एडवोकेट, सरपंच सोहराब पटेल, मो. हुसैन कादरी, पार्षद अनवर कादरी, उस्मान पटेल, याकूब मेमन, पूर्व पार्षद मूसा आज़म खांन, राजेश पारछे, सीरत कमेटी शाजापुर के अध्यक्ष असलम अली शाह सहित बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की।

सभा के प्रारंभ में सलीम अंसारी, शफी शेख, शाजापुर अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी, समीर पाठक, अजय भट्ट, अब्दुल गफ्फार आदि ने मेहमानों का स्वागत किया। संचालन समीर खांन ने किया। पश्चात रोज़ा इफ्तार एवं मगरिब की नमाज भी यहीं अदा की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |