सारंगपुर पुलिस को मिली सफलता, अवैध गांजा लेकर जा रहे तस्कार को टाटा पंच वाहन सहित सारंगपुर पुलिस ने एसएसटी पोइंट से किया गिरफ्तार

थाना सारंगपुर जिला राजगढ़ से जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार।।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ श्री आदित्यफ मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आलोक शर्मा व एसडीओपी महोदय सारंगपुर श्री अरविन्द्रफ सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सारंगपुर व उनकी टीम को अवैध गांजा एक टाटा पंच वाहन व आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 21.03.24 को उनि गुडडू कुशवाह हमराह फोर्स उनि आर पी मिश्रा , प्रआर 354 श्याम शर्मा , आर 935 मिथुन , आर 578 राकेश धाकड एवं निर्मल कासदे सहायक पशु चिकित्सक, होकमसिंह भिलाला पशु परिचालक के साथ काछीखेडी एसएसटी पाइंट पर चैकिंग ड्युटी में था कि दौराने चैकिंग के सारंगपर तरफ से एक ग्रे कलर की टाटा पंच कार जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP -13 ZE 1646 आई जिसके चालक ने पुलिस को देखकर अपनी कार को घबराकर रिवर्स लिया जो घबराने की वजह से गाडी बंद हो गई जिसको मय फोर्स के समक्ष पंचान के समक्ष चैक करने पर गाडी की पीछे वाली डिग्गी में प्लास्टिक की तीन बोरिया रखी मिली जिनमें टैप से लिपटे हुए कुल 13 पैकेट रखे होना पाये गए पैकेटो को उठाकर देखने पर उसके अंदर रखे मादक पदार्थ में से गांजा जैसी गंध आने लगी इस संबंध में उक्त वाहन के चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सोनू उर्फ सुनील जोशी पिता घनश्याम जोशी उम्र 32 साल निवासी उदनखेडी थाना पचोर का होना बताया सोनू ऊर्फ सुनील के कब्जेक से कुल 24 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,45,000 रूपये तथा गांजे के परिवहन में उपयोग कि गई ग्रे कलर की टाटा पंच कार रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP -13 ZE 1646 कीमती करीबन 8,00,000/- आठ लाख रूपये को समक्ष विधिवत मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया बाद उक्त आरोपी सोनू उर्फ सुनील जोशी को मौके पर मुताबिक गिरफ्तारी पंचनामा के गिरफ्तार कर अभिरक्षा मे लिया गया
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना सारंगपुर संतोष सिंह बघेला व उनकी टीम उनि गुडडू कुशवाह ,कार्यवाहक उनि आरपी मिश्रा ,कार्यवाहक प्रआर 354 श्यावम शर्मा ,कार्यवाहक प्रआर 267 नवीन , आर 935 मिथुन , आर 578 राकेश धाकड , का महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |     पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला     |     झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद     |     ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया     |     यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन     |     उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी     |     उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम में हुआ कैद     |     श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम     |     कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी     |