शाजापुर जिला चिकित्सालय में कलेक्टर ने किया निरीक्षण, शौचालयों की एक सप्ताह में मरम्मत करवाने सहित विभिन्न निर्देश दिये

शाजापुर,,
जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव आम्बेडकर शासकीय जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने अस्पताल निर्माण ऐजेंसी पीआईयू को निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर के शौचालयों की एक सप्ताह में मरम्मत कराएं।

जिला चिकित्सालय में कलेक्टर सुश्री बाफना ने पंजीयन कक्ष का निरीक्षण कर पंजीयन कक्ष को और विस्तारित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात केयर यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती माताओं से चर्चा भी की तथा उनके जच्चा-बच्चा कार्ड को भी देखा। चिकित्सालय में स्थान की कमी को देखते हुए कलेक्टर ने एल्युमिनियम सेक्शन लगाकर अतिरिक्त 05 बेड बनाने के निर्देश दिये। जन्म प्रमाण पत्र वितरण कक्ष का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने बच्चे के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही जन्म प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिये। साथ ही पुराने बने हुए जन्म प्रमाण पत्रों को भी 07 दिन के भीतर वितरित करने के लिए कहा। डायलिसिस के लिए इंतजार कर रहे मरीजों से भी कलेक्टर ने चर्चा कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें समुचित सुविधाएं मिल रही हैं। चिकित्सालय में लॉण्ड्री निर्माण के लिए स्थान तय कर प्रपोजल बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिये। कलेक्टर ने अस्पताल में साफ-सफाई रखने तथा शौचालयों की निरंतर सफाई करवाने के भी निर्देश दिये। मेटरनिटी वार्ड में मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। अस्पताल के बाहर आने वाले आगन्तुकों के पीने के पानी, बर्तन धोने के लिए स्थान एवं महिला शौचालय की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये।

इसके उपरांत कलेक्टर ने निर्माणाधीन एमसीएच भवन का भी निरीक्षण कर बनाए जा रहे कक्षों को देखा। कक्षों में मरीजों की सुविधाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं रखने के लिए कहा। एमसीएच भवन में मरीजों के सामान रखने के लिए पर्याप्त संख्या में रेक्स एवं लॉकर सिस्टम विकसित करने और मरीजों के वेटिंग ऐरिया में आरामदायक बेंच लगाने के लिए भी कहा। अस्पताल परिसर में खड़े अनुपयोगी वाहनों को हटाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी जिला चिकित्सालय श्री अखिल राठौर, सर्जन डॉ. नवीन झाला, आरएमओ डॉ. सचिन नायक, हॉस्पिटल सहायक प्रबंधक सुश्री नेहा सांवले , कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री एमएस डेहरिया, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण श्री हर्ष मुवेल सहित चिकित्सकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।


#hospital #health
#collectorshajapur
#shajapur #MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |