सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह अंतर्गत यातायात नियमों की जानकारी दी,मक्सी में भी आयोजन

शाजापुर, 29 अप्रैल 2023/ जिला पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह के निर्देशन में जिले में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा यातायात रथ का संचालन किया गया, जो कस्बे में भ्रमण करते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शहर शाजापुर से मक्सी रवाना किया गया।

यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा थाना मक्सी पुलिस बल के साथ क़स्बा मक्सी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया गया, जिसमे मक्सी थाना प्रभारी निरीक्षक श्री गोपाल सिंह चौहान, थाना यातायात प्रभारी सूबेदार श्री सतेन्द्र सिंह राजपूत सहित थाना मक्सी के एस.आई. श्री व्यास, ओरिएंटल कंपनी मैनेजर श्री वी.पी.सक्सेना एवं समस्त यातायात स्टाफ उपस्थित रहे, जिन्होंने बस स्टैंड पहुंच कर आमजनों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने वाले हेलमेट धारण करने वाले, सीट बेल्ट धारण कर चार पहिया चलाने वाले वाहन चालकों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें फूल मालाएं पहनाई। यातयात नियमों एवं संदेशो के प्रचार–प्रसार के उद्देश्य से पेम्पलेट वितरण किये गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |