उज्जैन 17 जनवरी। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल आज मंगलवार 17 जनवरी को अपराह्न में पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर पहुंचे। हेलीपेड पर संभागायुक्त श्री संदीप यादव, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत कर अगवानी की। सर्किट हाऊस पर राज्यपाल का स्वागत श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला ने किया। इस अवसर पर एडीएम श्री संतोष टैगोर, एसडीएम घट्टिया डॉ.राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :