शुजालपुर के मंदिरों में हो रही चोरियों का खुलासा:चारों आरोपियों से मंदिर के सामने लगवाई उठक-बैठक, चोर बोले- कोई लोड नहीं लेता, इसलिए की चोरी

शुजालपुर,,
शराब पीने के साथ ही अय्याशी के शौक पूरे करने के लिए मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार लोगों को शुजालपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों ने मगरानिया के महालक्ष्मी माता मंदिर, फ्रीगंज शुजालपुर के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर और पिपलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी में चोरी की है। आरोपियों के पास से चुराए गए 20 हजार 289 रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं।
शुजालपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चाकरोद निवासी संतोष प्रजापत गांव से बाहर जाने वाले टमाटर वाली सब्जी का परिवहन करने के लिए लोडिंग वाहन चलाने का काम करता है। संतोष ने उसके खेत पड़ोसी दीपक मालवीय, गांव के संदीप पुरबिया के साथ मिलकर पहली वारदात 15 अक्टूबर को मगरानिया के महालक्ष्मी माता मंदिर पर दान पेटी चोरी कर की। पहली चोरी में इन्हें करीब 8000 रुपए हाथ लगे, जिनसे इन्होंने करीब 20 दिन तक शराब पी और खाना खाया।


रुपए खत्म हुए तो हनुमान मंदिर को किया टारगेट

आरोपियों के पास पैसे खत्म हो गए, तो इन लोगों ने शुजालपुर मंडी के फ्रीगंज स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर को चुना। मंदिर का ताला तोड़ने के लिए लोहे का सरिया नुमा औजार जुटाया और दान पेटी उठाकर ले जाने के लिए संतोष प्रजापत के लोडिंग वाहन को साथ लेकर आरोपी शुजालपुर पहुंचे।

हनुमान मंदिर से 3 नवंबर की रात दान पेटी चोरी कर रुपए निकालने के बाद खाली पेटी चाकरोद के पास ही जंगल में फेंक दी। इन दोनों घटनाओं में पुलिस को कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला और आरोपियों का भी कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।

शिव मंदिर में चोरी में CCTV से मिला सुराग


हनुमान मंदिर से मिली करीब 9000 रुपए की रकम से भी आरोपियों ने मौज की। पैसे खत्म हुए तो तीसरी वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने 21 नवंबर की रात शुजालपुर के फ्रीगंज स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर को चुना। पिपलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे में चोरी में उपयोग किया गया वाहन और तीनों आरोपियों की गतिविधि कैद हो गई।

पुलिस ने पूरे मार्ग के कैमरे खंगाल कर यह पता लगा लिया कि वाहन के पीछे के हिस्से में अंदर नीले रंग का पेंट किया हुआ है। वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी का पैर से दिव्यांग है।

पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक


मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले इन आरोपियों को पुलिस पुराने मंडी पुलिस चौकी परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर लाई। 10 मिनट तक आरोपियों से मंदिर के सामने उठक-बैठक लगवाई। आरोपियों का सांकेतिक जुलूस भी निकाला गया। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
टमाटर की लोडिंग गाड़ी से चुराई पेटियां

करीब 1 सप्ताह पहले शुजालपुर मंडी थाना के प्रभारी संतोष वाघेला को सीसीटीवी में कैद चोरी में उपयोग किए वाहन से मिलता-जुलता लोडिंग वाहन जामनेर में क्रॉस हुआ। उन्होंने गाड़ी चला रहे युवक के मोबाइल नंबर लिए और थाने बुलाया। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी संतोष प्रजापत ने कबूल कर लिया कि उसके लोडिंग वाहन से तीन मंदिरों में दान पेटी चोरी कर ले की घटना की गई।
कोई लोड नहीं लेता, इसलिए मंदिर थे टारगेट

पकड़े गए कुल 4 आरोपी एक ही गांव ग्राम चाकरोद के रहने वाले है। संदीप पुरबिया कक्षा 7, दिलीप पाटीदार कक्षा 8, संतोष प्रजापत कक्षा 9 और दीपक मालवीय कक्षा 5 तक पढ़ा हुआ है। चारों आरोपियों पर इससे पहले कोई अपराध दर्ज नहीं है। संतोष प्रजापत ने बताया कि चोरी के लिए सिर्फ मंदिर को इसलिए चुना, क्योंकि ऐसा लगता था कि मंदिर में चोरी होने के बाद कोई ज्यादा लोड नहीं लेता। मामला जल्दी ठंडा हो जाता है।
पुलिस अधीक्षक ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस

शुजालपुर मंडी पुलिस थाना पर पहुंचे शाजापुर पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने मंडी पुलिस थाना प्रभारी संतोष वाघेला के साथ प्रेस वार्ता में पकड़े गए आरोपियों से संबंधित जानकारी दी। एसपी ने कहा कि शहर में इलाके की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने में जनसहयोग की जो मुहिम शुजालपुर में चल रही है, वह सराहनीय है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |