उज्जैन ▪️थाना महाकाल पुलिस ने मादक पदार्थ (स्मैक) का विक्रय करने वाला एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

उज्जैन

▪️थाना महाकाल पुलिस ने मादक पदार्थ (स्मैक) का विक्रय करने वाला एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
▪️ आरोपी लालपुर पीर जंगली दरगाह के पीछे स्मैक पाउडर बेचने की फिराक में था।
▪️करीब 11 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित कीमत 22,000 रू की जप्त।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु समस्त थानो को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में थाना महाकाल पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 11 ग्राम स्मैक जप्त करने में सफलता प्राप्त की।
दिनांक 25/04/24 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है।
प्राप्त मुखबिर सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराया जाकर उक्त स्थान पर घेराबंदी कर दबीश दी गई। पुलिस द्वारा उक्त स्थान से एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया जिसने अपना नाम इकरार उर्फ अब्बासी निवासी कोर्ट मोहल्ला का होना बताया जिसके कब्जे से स्मैक कुल वजन 11 ग्राम कीमती करीब 22,000 रू का बरामद किया गया।
उक्त घटना पर से थाना महाकाल में अपराध क्रमांक 212/24 धारा स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 8/21 के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से उक्त स्मैक के क्रय–विक्रय के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

◾सराहनीय भुमिका –
नगर पुलिस अधीक्षक श्री ओपी मिश्रा, थाना प्रभारी महाकाल श्री अजय वर्मा, उनि भूपेन्द्र सिंह चौहान, सउनि चन्द्रभान सिंह, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मनीष यादव, रवि सिंह की मुख्य भूमिका रही।
Madhya Pradesh Police
PRO Ujjain
JDjansampark Ujjain
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#उज्जैन_पुलिस
#ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |