कुल 11 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र, अंतिम दिन प्राप्त हुए 10 नाम निर्देशन पत्र

#LokSabhaElection2024 :
उज्जैन / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने के अंतिम दिन 25 अप्रैल को 6 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। 18 अप्रैल से अभी तक कुल 11 अभ्यर्थियों से 19 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। 25 अप्रैल को निर्दलीय अभ्यर्थी श्री महेश परमार ने 1, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री अनिल ने 1, इंडियन नेशनल कांग्रेस से दीपिका ने 1 , इंडियन नेशनल कांग्रेस से अभ्यर्थी श्री महेश परमार ने 2 , पीपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया के अभ्यर्थी श्री पुष्पेंद्र ने 1, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री ईश्वरलाल ने 3 और निर्दलीय अभ्यर्थी श्री सुरेश ने 1 नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह के समक्ष जमा किया।

इस दौरान सामान्य प्रेक्षक इस सुश्री ज्योति यादव सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री अर्थ जैन उपस्थित रहें। सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री जैन ने बताया कि नाम निर्देशन प्रक्रिया में कुल 11 अभ्यर्थियों से कुल 19 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरूवार, 25 अप्रैल थी, आज शुक्रवार, 26 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र दाखिल कर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Jansampark Madhya Pradesh
Election Commission of India
#MeraPehlaVoteDeshKeLiye
#ChunavKaParv
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#DeshKaGarv
#LokSabhaElection2024

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |