महुआ बीन रही थी महिला ,भालू ने अचानक कर दिया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हुई मौत..

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में गुरुवार को भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। आपको बता दें कि भालू के हमले से महिला की मौत हो गई है। घटना छिल्पा की है महिला महुआ बिनने के लिए जंगल में गई थी। तभी अचानक भालू आ गया घायल महिला को अस्पताल लाया गया यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है आपको बता दें कि रामकली छिल्पा गांव की रहने वाली थी रामकली गुरुवार को अपने पति और पुत्री और नाती के साथ जंगल में महुआ बिनने के लिए गई थी। \

भालू के हमले से रामकली के सिर में गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया। यहां पर अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस महिला के शव की उसके परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा की कार्रवाई कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |