भाजपा नेता राहुल  का मजाक उड़ा रहे हैं, उनमें दम है तो इसी तरह पैदल यात्रा करके दिखाएं – शत्रुघ्न सिन्हा 

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि भाजपा नेता राहुल गाँधी का मजाक उड़ा रहे हैं, अगर उनमें दम है तो इसी तरह पैदल यात्रा करके दिखाएं।उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ राहुल का 3,570 किलोमीटर लंबा मार्च कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में उसकी सीटों की संख्या को दोगुनी करने में मदद करेगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 52 सीटों पर जीत दर्ज की थी।उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा को बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी के करिश्मे ने काम करना शुरू कर दिया है और उन्हें जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मुझे लगता है कि राहुल की यात्रा अगले लोकसभा चुनाव में संसद में कांग्रेस की सीटों की संख्या दोगुनी करने में मदद करेगी।”शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘‘यह सही मायने में यात्रा है क्योंकि राहुल गांधी चल रहे हैं और भाजपा नेताओं की तरह ‘रथ यात्रा’ नहीं कर रहे। उनके समर्थन में लाखों लोग आ रहे हैं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। लोगों ने उन्हें नेता के रूप में स्वीकार किया है। वे लोग भी गलत साबित हो गए हैं जिन्होंने उनका ‘पप्पू’ कहकर मजाक उड़ाया और उन्हें गंभीरता से नहीं लिया।”उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ा रहे हैं, लेकिन अगर उनमें दम है तो इसी तरह पैदल यात्रा करके दिखाएं। अगले चुनाव में राहुल गांधी का जादू काम करेगा। ऐसा मुझे लगता है और मैं ऐसा होते देखना चाहता हूं।’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |