मेसी की अर्जेंटीना बनेगी चैंपियन

कतर में 20 नवंबर से फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। 18 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 1930 में शुरू हुए टूर्नामेंट का यह 22वां संस्करण होगा। दुनिया के दो दिग्गज फुटबॉलर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का संभवत: यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा। दोनों अब तक एक बार अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना सके हैं। इस बार दोनों के ऊपर सबकी नजरें होंगी।

टूर्नामेंट शुरू होने से 24 दिन पहले वर्ल्ड कप के सुपर-कंप्यूटर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उसके मुताबिक, इस बार का फाइनल मुकाबला लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल के बीच होगा। इस महामुकाबले में अर्जेंटीना की टीम पुर्तगाल को हराकर चैंपियन बनेगी। मेसी अपने करियर के आखिरी वर्ल्ड कप में पहली बार चैंपियन बनेंगे।

बीसीए रिसर्च ने सुपर-कंप्यूटर के जरिए यह प्रयोग किया है। उपलब्ध डाटा के आधार पर सुपर-कंप्यूटर ने अर्जेंटीना के जीतने की भविष्यवाणी की है। अगर यह सही साबित होता है रोनाल्डो अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी मेसी के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार जाएंगे। पुर्तगाल कभी भी वर्ल्ड कप फाइनल में नहीं पहुंचा है, लेकिन भविष्यवाणी के मुताबिक इस बार मैनेजर फर्नांडो सैंतोस की टीम यह उपलब्धि हासिल कर लेगी।

सुपर-कंप्यूटर के मुताबिक, इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इस बार इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल के हाथों हार का सामना करना पड़ेगा। पिछली बार उसे क्रोएशिया ने हरा दिया था। बता दें कि 2006 में पुर्तगाल ने इंग्लैंड को क्वार्टरफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में ही हराया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |