थाना महाकाल पुलिस द्वारा नकबजनी व मो.सा.चौरी का खुलासा 🟣 आरोपी से चोरी गई मो.सा. व सोने चांदी के जेवरात (कीमती लगभग ₹200000 लाख रुपए) बरामद

Ujjain
पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री अमरेन्द्र सिंह* व नपुअ कोतवाली *श्री अरविंद सिंह तोमर* के निर्देशन में सम्पती सम्बंधी अपराधियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है इसी क्रम में थाना प्रभारी महाकाल *श्री मुनेन्द्र गोतम* के नेतृत्व में महाकाल पुलिस द्वारा एक नकबजन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

🟣 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
*घटना 01*
दिनांक 09.01.2022 को फरियादी ने थाना महाकाल आकर रिपोर्ट दर्ज की, कि उसने अपने घर के सामने मो.सा. खड़ी की थी, जिसे रात्रि के समय कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है , रिपोर्ट पर से थाना महाकाल पर अपराध क्रमांक 28/2022 धारा 379 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
*घटना 02*
दिनांक 31.01.2022 को फरियादीया ने महाकाल थाने आकर रिपोर्ट लिखाई थी की उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है व निर्माण कार्य के दौरान फरियादिया की अलमारी से सोने चांदी के जेवर व नगदी रुपये चोरी हो गये है फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना महाकाल पर अपराध क्रमांक 65/2022 धारा 454,380 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

🟣 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
उक्त प्रकरणो की विवचना के दौरान मुखबीर सूचना प्राप्त हुयी की थाना महाकाल क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति जो पीछले कुछ दीनो से सिंहपुरी में मजदूरी कर रहा था उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गयी, पुछताछ में आरोपी ने उक्त दोनो घटना कारीत करना स्वीकार किया एवं आरोपी से घटना में चोरी गयी मो.सा. एवं सोने चांदी के जेवर व नगदी बरामद किये गये है।

🟣 *जप्तशुदा सामग्री*
1. मो.सा. MP13 DP5010 पेशन प्रो कीमत 50,000 रुपए।
2. एक सोने का टीका मय शिश पट्टी वजनी करीब 20 ग्राम कीमती लगभग 95,000 रूपये।
3. चांदी की बिछिया।
4. चांदी के सिक्के।
5. नगदी 5,000 रुपये।
*कुल जप्तशुदा सामग्री कीमती लगभग ₹200000 लाख रुपए जप्त की गई*।

🟣 *सराहनीय भूमिका*
निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उनि बल्लु मण्डलोई, उनि जंयत डामोर, सउनि संतोष राव, प्र. आर. 1651 मनीष, प्र. आर.691 सुनिल, आर. 1612 हरेन्द्र, आर.649 संजय शर्मा महाकाल पुलिस टीम ही सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |