ऑस्ट्रेलिया को वनडे फॉर्मेट में मिला नया कप्तान

ऑस्ट्रेलिया को वनडे में नया कप्तान मिल गया है। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान बने हैं। एरॉन फिंच के वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद यह जगह खाली थी। ऐसे में कमिंस के अलावा डेविड वॉर्नर का भी नाम कप्तान बनने की संभावितों में था। अब कमिंस को नया कप्तान बनाया गया है। वह पहले से ही टेस्ट कप्तान हैं। वहीं, टी20 में फिंच फिलहाल कप्तान बने रहेंगे। आगामी टी20 विश्व कप में फिंच ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर रहे हैं।कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रेस रिलीज में कमिंस को कोट करते हुए कहा- मैंने फिंची के नेतृत्व में खेलने का भरपूर आनंद लिया है और उनके नेतृत्व से काफी कुछ सीखा है। हालांकि, हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास एक ऐसी वनडे टीम है, जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ी हैं।इस नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा- कमिंस ने टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने के बाद से शानदार काम किया है और हम भारत में 2023 विश्व कप के लिए वनडे टीम का नेतृत्व की जिम्मेदारी उन्हें सौंपने के लिए तत्पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के तुरंत बाद 17 नवंबर से शुरू होने वाले तीन वनडे मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है और फिर जनवरी में घर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |