आवास पूर्ण नही करने वाले 185 हितग्राहियों को राशि वसुली के नोटिस

——
शाजापुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत कुल स्वीकृत आवास 15463 मे से अब तक 15187 आवास पूर्ण किए जा चुके है। शेष 276 आवासों को पूर्ण किए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। आवास पूर्ण नही करने वाले 185 हितग्राहियों को संबधित तहसीलदार के माध्यम से राशि वसुली हेतु नोटिस जारी किए गए है। इसके उपरांत भी हितग्राहियों द्वारा आवास पूर्ण नही किए जाते है, तो संबधित के विरूद्व राशि वसुली के प्रकरण संबधित तहसीलदार द्वारा पंजीबद्व किए जायेंगे।
—–
15 आवास बेटियों के नाम
—–
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की बेटी बचाओं बेटी बढाओं योजना अन्तर्गत बेटियों के प्रति जागरूकता बढाने एवं बेटी के महत्व को प्रबल जोर देते प्रथम चरण में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत गत वर्ष निर्मित आवासों में से 1000 आवास को बेटियों के नाम किया गया था। इस क्रम को आगे बढाते हुऐ द्वितीय चरण में माह दिसम्बर 2021 में निर्मित 15 आवासों को भी बेटी के नाम किया गया है। शेष पूर्ण होने वाले आवासों को भी बेटी के नाम किया जायेगा। जिले में चल रहे बेटी निवास के नवाचार को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला शाजापुर में भ्रमण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में भी सराहा था।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |