रोहित शर्मा के पास एम एस धौनी की बराबरी करने का मौका

आस्ट्रेलिया में रविवार से टी-20 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है और उससे पहले शनिवार को सभी 16 टीमों के कप्तान मीडिया के सामने आए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहली बार आइसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगे और उनके पास महेंद्र सिंह धौनी के बाद आइसीसी ट्राफी अपने नाम करने का मौका रहेगा। रोहित का टी-20 में कप्तान के रूप में जीत का प्रतिशत 79.3 फीसद है।

यह पहली बार है जब आस्ट्रेलिया में इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इसका फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। आस्ट्रेलिया की टीम गत चैंपियन के रूप में उतरेगी, जबकि लंबे समय से टी-20 विश्व कप की ट्राफी अपने नाम करने के प्रयास में जुटी भारतीय टीम एक बार फिर इतिहास दोहराने के इरादे से उतरेगी। टी-20 विश्व कप के मुकाबले एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलांग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में होंगे।

भारतीय टीम का पिछले साल टी-20 विश्व कप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम नाकआउट चरण के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। इसके बाद विराट कोहली की जगह टीम इंडिया की कमान रोहित को सौंपी गई थी। रोहित के नेतृत्व में भारत ने बल्लेबाजी में आक्रामक रूख अपनाया है, लेकिन टीम रोहित की अगुआई में इस साल एशिया कप के फाइनल में भी जगह नहीं बना पाई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |