शुजालपुर एवं अकोदिया में कलेक्टर ने गलियों में घूमकर लोगों को ऊर्जा की बचत के लिए जागरूक किया शुजालपुर में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती परमार ने भी लोगों को किया जागरूक

शाजापुर, 14 अक्टूबर 2022/ ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने शुजालपुर एवं अकोदिया नगर की गलियों में घूमकर व्यवसायियों एवं नागरिकों को ऊर्जा की बचत के लिए जागरूक किया। इस दौरान शुजालपुर में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी ऊर्जा साक्षरता श्री जीएल गुवाटिया, श्री विजय बैस, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीवी मिश्रा, श्री बेनीप्रसाद परमार, श्री देवेन्द्र तिवारी, तहसीलदार श्री राकेश खजुरिया, सीएमओ नगरपालिका श्रीमती निखहत सुलताना, ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री बिरमसिंह सोंधिया सहित पार्षदगण भी मौजूद थे।

शुजालपुर में नगरपालिका अध्यक्ष श्री परमार ने लोगों से आव्हान किया कि ऊर्जा के पारंपरिक स्त्रोत घटते जा रहे हैं, इसलिये लोगों को ऊर्जा बचत की ओर ध्यान देना होगा। इस मौके पर श्री बैस ने भी संबोधित किया।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि अत्यधिक दोहन एवं कोयले के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। वही हमारे पारंपरिक ऊर्जा के स्त्रोंतों में भी कमी आ रही है। इसके लिए हम सभी को ऊर्जा की बचत पर ध्यान देना होगा। यदि हम अपने महीने के विद्युत बिल में 10 प्रतिशत भी कटौत्री करते हैं तो विद्युत उत्पादन में लगने वाले कोयले की मात्रा में कमी आयेगी, इससे हमारे स्त्रोत लंबे समय तक चलेंगे और पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आयेगी। कलेक्टर श्री जैन ने 11.00 बजे से 12.00 बजे तक एक घंटे बिजली के सारे उपकरण बंद रखने के लिए आम नागरिकों एवं व्यवसायियों को धन्यवाद भी दिया। उल्लेखनीय है ‍कि कलेक्टर श्री जैन द्वारा ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत नगरपालिका शुजालपुर एवं नगर परिषद अकोदिया के नागरिकों से प्रात: एक घण्टा विद्युत उपकरण बंद रखने का आव्हान किया था।

कलेक्टर ने राह चलने वाले लोगों से लेकर घरों में मौजूद लोगों और दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें ऊर्जा साक्षरता के महत्व के बारे में बताया।

इसी तरह कलेक्टर श्री जैन ने अकोदिया के वार्ड क्रमांक 07, 08 एवं 12 में पैदल भ्रमण कर स्थानीय निवासियों को ऊर्जा बचत के लिए प्रेरित किया। इस दौरान दल द्वारा लोगों के ऊर्जा साक्षरता के लिए उषा पोर्टल पर पंजीयन भी कराए गए। साथ ही उन्होंने स्थानीय ब्राईट स्टार हायरसेकेण्डरी स्कूल अकोदिया के विद्यार्थियों को भी ऊर्जा बचत के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन में लग रहे इंधन के बारे में भी बताया। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री मुकेश सांवले, सीएमओ श्री रमेशचन्द्र वर्मा, श्री सचिन शर्मा, श्री रामचन्द्र परमार, श्री नरेन्द्र यादव, श्री संतोष मेवाड़ा, श्री राजकुमार परमार, श्री राजू बेग, श्री प्रेमसिंह मालवीय, श्री पवन धनगर, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विष्णु नागर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |